Nokia 225 4G 2024 के डिजाइन, स्पेसिफिकेशंस और कीमत का खुलासा, मिलेंगे ये बड़े बदलाव

Nokia 225 4G 2024 में मोटे बेजेल्स के साथ 2.4 इंच की डिस्प्ले और एक स्टैंडर्ड फीचर फोन कीपैड होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2024 14:06 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 225 4G 2024 में मोटे बेजेल्स के साथ 2.4 इंच की डिस्प्ले होगी।
  • Nokia 225 4G 2024 में 64MB RAM और 128MB स्टोरेज मिल सकती है।
  • Nokia 225 4G 2024 में 3 मेगापिक्सल कैमरा हो सकता है।

Nokia 225 4G 2024 में 2.4 इंच की डिस्प्ले होगी।

Photo Credit: Android Headlines/ @OnLeaks

HMD ग्लोबल अपने Nokia 225 4G फीचर फोन को रीफ्रेश करने की तैयारी कर रहा है। ब्रांड ने दिसंबर 2020 में पहला Nokia 225 4G मॉडल लॉन्च किया था। अब एंड्रॉइड हेडलाइंस ने टिपस्टर ओनलीक्स के साथ खुलासा किया है कि आगामी मॉडल कैसा नजर आता है। यहां हम आपको Nokia 225 4G फीचर फोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Nokia 225 4G 2024 की कीमत


कीमत की बात की जाए तो रिपोर्ट के अनुसार, Nokia 225 4G 2024 मॉडल की कीमत यूरोप में €100 (लगभग 8,949 रुपये) के करीब हो सकती है।


Nokia 225 4G 2024 का डिजाइन


2020 मॉडल की तुलना में नया फोन में ज्यादा बॉक्सी डिजाइन होगा जो कि मौजूदा स्मार्टफोन बाजार में चलन में है। अपने बॉक्सी लुक के अलावा फोन में रियर में एक कैमरा, एक एलईडी फ्लैश और नोकिया और एचएमडी ब्रांडिंग होगी।


Nokia 225 4G 2024 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Nokia 225 4G 2024 में में मोटे बेजेल्स के साथ 2.4 इंच की डिस्प्ले और एक स्टैंडर्ड फीचर फोन कीपैड होने की उम्मीद है। इस मॉडल में सबसे बड़ा बदलाव यह है कि इसमें चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। इस फीचर फोन में 64MB RAM और 128MB स्टोरेज मिल सकती है जो कि फीचर फोन के लिए काफी स्टैंडर्ड है और इसमें ज्यादा स्टोरेज ऐड करने के लिए एक स्लॉट भी शामिल होने की उम्मीद है। इसमें 1,450mAh की बैटरी दी गई है जो कि 2020 वर्जन की तुलना में बेहतर है। यह एक बार चार्ज करने पर कई दिनों तक चल सकती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो रियर में 3 मेगापिक्सल कैमरा हो सकता है। वहीं पिछले मॉडल में 0.8 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया था। फोन नोकिया सीरीज 30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा, जिसका मतलब है कि यह मॉड्रन ऐप्स नहीं चला पाएगा। हालांकि, यह उन लोगों के लिए एक प्लस पॉइंट हो सकता है जो ऐसे फोन की तलाश में हैं जो बेसिक फीचर से लैस हो।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia Feature Phone, HMD Global

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  2. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  7. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  8. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  9. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  10. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.