Nokia 215 4G और Nokia 225 4G भारत में लॉन्च, कीमत 2,949 रुपये से शुरू

भारत में Nokia 215 4G की कीमत 2,949 रुपये, जबकि नोकिया 225 4जी की कीमत 3,499 रुपये है। Nokia 215 4G ब्लैक और सियान ग्रीन रंग के विकल्पों में आता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2020 15:46 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 215 4G की भारत में कीमत 2,949 रुपये है
  • 3,499 रुपये कीमत में लॉन्च किया गया है Nokia 225 4G फीचर फोन
  • सिंगल बैक कैमरा और FM रेडियो से लैस आते हैं दोनों नोकिया फीचर फोन्स

Nokia 215 4G की कीमत 2,949 रुपये है

Nokia 215 4G और Nokia 225 4G फीचर फोन भारत में लॉन्च किए गए हैं। नए नोकिया फोन 4G VoLTE कॉलिंग सपोर्ट करते हैं और वायरलेस एफएम रेडियो के साथ आते हैं। फीचर फोन में डेडिकेटेड फंक्शन कीज़ भी शामिल हैं और एक बार चार्ज करने पर इनमें 24 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम मिलता है। नोकिया 225 4जी में यूज़र्स को सिंगल बैक कैमरा भी मिलता है। Nokia 215 4G और Nokia 225 4G मूल रूप से इस महीने की शुरुआत में चीन में लॉन्च किए गए थे।
 

Nokia 215 4G, Nokia 225 4G price in India

भारत में Nokia 215 4G की कीमत 2,949 रुपये, जबकि नोकिया 225 4जी की कीमत 3,499 रुपये है। Nokia 215 4G ब्लैक और सियान ग्रीन रंग के विकल्पों में आता है। वहीं, Nokia 225 4G को ब्लैक, क्लासिक ब्लू और मेटालिक सैंड शेड्स में पेश किया गया है। नोकिया 215 4जी और नोकिया 225 4जी शुक्रवार, 23 अक्टूबर से नोकिया इंडिया ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, जबकि ऑफलाइन रिटेलर्स इन फोन्स को 6 नवंबर से बेचना शुरू करेंगे। Nokia 225 4G शुक्रवार से फ्लिपकार्ट के जरिए भी उपलब्ध होगा।
 

Nokia 215 4G, Nokia 225 4G specifications

डुअल-सिम (नैनो) नोकिया 215 4जी और नोकिया 225 4जी फोन 2.4 इंच एलसीडी डिस्प्ले और मोटे बेजल्स से लैस हैं। दोनों ही फोन में 3.5mm ऑडियो जैक, वायरलेस एफएम रेडियो, एमपी3 प्लेयर और फ्लैशलाइट दिया गया है। इसके अलावा इन फोन में आपको 4G TD-LTE VoLTE कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ सपोर्ट और चार्जिंग के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट मिलेगा। फोन की बैटरी 1,150mAh की है, जो रीमूवेबल है। इस फोन के साथ आपको फिज़िकल टी9 कीबोर्ड मिलेगा। फोन की स्टोरेज को 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा पुरानी याद दिलाने के लिए नोकिया ने इन दोनों ही फोन में क्लासिक स्नेक गेम को जोड़ा गया है।
 

इन दोनों फोन में मौजूद प्रमुख अंतर फोन के ऑप्टिकल्स हैं। जहां नोकिया 225 4जी फोन में VGA स्नैपर दिया गया है, वहीं नोकिया 215 4जी किसी प्रकार के कैमरे के साथ नहीं आता।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.