Nokia 215 4G, 225 4G, और 235 4G फीचर फोन लॉन्च, 2MP कैमरा, YouTube Shorts का भी सपोर्ट, जानें कीमत

कंपनी ने इन फीचर फोन्स को यूरोप में पेश किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 मई 2024 14:24 IST
ख़ास बातें
  • तीनों ही मॉडल QVGA रिजॉल्यूशन वाले डिस्प्ले के साथ आते हैं।
  • फोन में Unisoc T107 प्रोसेसर दिया गया है।
  • ये फोन S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करते हैं।

Nokia 225 4G फीचर फोन 2.4 इंच डिस्प्ले के साथ आता है।

Photo Credit: Nokia

Nokia ने नए 4G फोन मार्केट में लॉन्च किए हैं। कंपनी ने फीचर फोन की नई सीरीज से पर्दा उठा दिया है। इसमें Nokia 215 4G, Nokia 225 4G और Nokia 235 4G को लॉन्च किया गया है। सभी फोन में आकर्षक फीचर दिए गए हैं और प्राइसिंग अफॉर्डेबल रखने की कोशिश की गई है। इनमें क्लासिक T9 की-बोर्ड दिया गया है। खास बात यह भी है कि फीचर फोन होने के बावजूद ये YouTube Shorts जैसे ऐप्स को भी सपोर्ट करते हैं। आइए जानते हैं कीमत और सभी फीचर्स। 
 

Nokia 215 4G, 225 4G, 235 4G price

कंपनी ने इन फीचर फोन्स को यूरोप में पेश किया है। Nokia 215 4G की कीमत $63 (लगभग 5,000 रुपये), Nokia 225 4G की कीमत $74 (लगभग 6,000 रुपये), और Nokia 235 4G की कीमत $84 (लगभग 7,000 रुपये) है। इसके बाद ये फोन भारत जैसे मार्केट्स में भी लॉन्च होने की बात कही गई है। 
 

Nokia 215 4G, 225 4G, 235 4G specifications

Nokia 215 4G और 235 4G में 2.8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जबकि Nokia 225 4G फीचर फोन 2.4 इंच डिस्प्ले के साथ आता है। तीनों ही मॉडल QVGA रिजॉल्यूशन वाले डिस्प्ले के साथ आते हैं। फोन में Unisoc T107 प्रोसेसर दिया गया है। ये फोन S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करते हैं। 

Nokia 215 4G में कैमरा सेंसर कंपनी ने नहीं दिया है। Nokia 225 4G में कंपनी ने QVGA कैमरा दिया है। वहीं, Nokia 235 4G में 2MP का कैमरा दिया गया है। इनमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.0 का सपोर्ट भी है। फोन में 1450mAh बैटरी दी गई है। यह रिमूवेबल बैटरी है। कंपनी के अनुसार, यह 9.8 घंटे का टॉकटाइम दे सकती है। चार्जिंग के लिए Type-C का सपोर्ट है। फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है। इसमें डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है।  
Advertisement

अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में क्लाउड ऐप्स का सपोर्ट कंपनी ने दिया है। इन ऐप्स के माध्यम से यूजर न्यूज, वेदर रिपोर्ट आदि फोन में देख सकता है। साथ ही सोशल मीडिया के लिए कंपनी ने YouTube Shorts का सपोर्ट भी इसमें दिया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.