Motorola Signature लॉन्च होगा 16GB RAM, 5200mAh बैटरी, 90W TurboPower के साथ, 7 साल तक OS अपडेट!

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 जनवरी 2026 16:44 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Signature में 6.8 इंच का Extreme AMOLED डिस्प्ले बताया गया है।
  • लीक के अनुसार Motorola Signature में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट होगा।
  • 5200mAh बैटरी, और 90W TurboPower फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट आ सकता है।

Motorola Signature के लॉन्च से पहले फोन का पोस्टर लीक हो गया है।

Photo Credit: X/@evleaks

Motorola की ओर से Motorola Signature जल्द ही मार्केट में लॉन्च होने वाला है। फोन को लेकर लीक्स का सिलसिला तेज हो गया है। Motorola Signature कंपनी का फ्लैगशिप लेवल स्मार्टफोन होगा जिसमें धांसू फीचर्स का खुलासा हुआ है। लॉन्च से पहले फोन का पोस्टर लीक हो गया है जिसमें इसका डिजाइन पता चलता है। साथ ही फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया गया है। डिवाइस में 16GB रैम होगी, 5200mAh बैटरी, और 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट बताया गया है। आइए विस्तार से जानते हैं Motorola Signature के स्पेसिफिकेशंस। 

Motorola Signature के लॉन्च से पहले फोन का पोस्टर लीक हो गया है। इसमें फोन का आकर्षक डिजाइन दिख रहा है और इसके फुल स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा किया गया है। टिप्स्टर Evan Blass (@evleaks) की ओर से X पोस्ट पर फोन का पोस्टर शेयर किया गया है। टिप्स्टर ने फोन के फुल स्पेसिफिकेशंस भी लिस्ट किए हैं। 

Advertisement

Motorola Signature Full Specifications (Rumoured)

Motorola Signature में 6.8 इंच का Extreme AMOLED डिस्प्ले बताया गया है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। फोन में 446ppi पिक्सल डेंसिटी होगी। इसमें 165Hz का रिफ्रेश रेट बताया गया है। इसमें 6,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। साथ में Dolby Vision और HDR10+ का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। इसमें Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन देखने को मिल सकता है। 

Motorola Signature में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट होगा जिसके साथ में 16 जीबी तक रैम, और 1TB तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है। इसमें 5200mAh बैटरी, और 90W TurboPower फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। साथ ही 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रीवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट आ सकता है। 

Advertisement

Motorola Signature कैमरा स्पेसिफिकेशंस को लेकर कहा गया है कि फोन में 50MP का Sony LYT-500 सेल्फी कैमरा आ सकता है। रियर में फोन 50MP Sony LYT-828 मेन कैमरा के लैस हो सकता है। दूसरा सेंसर 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड, और तीसरा सेंसर 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस हो सकता है जिसमें 3X ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट दिया जा सकता है। 

7 साल तक OS अपडेट?

टिप्स्टर ने कहा है कि फोन में कंपनी 7 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) अपडेट्स दे सकती है। इसके साथ ही सिक्योरिटी पैच अपडेट्स भी 7 साल तक ही मिलते रहेंगे। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ आ सकता है जिसके ऊपर Hello UX की स्किन देखने को मिल सकती है। 

इसके अलावा फोन में डुअल स्पीकर होंगे। कनेक्टिविटी फीचर्स में eSIM, Wi-Fi 802.11ax, Bluetooth 6.0, और USB-C पोर्ट मिल सकता है। इसमें MIL-STD-810 ग्रेड सर्टिफिकेशन और IP68/69 रेटिंग दी जा सकती है। फोन के डाइमेंशन 162.1 x 76.4 x 6.99mm होंगे और वजन 186 ग्राम बताया गया है। 

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  4. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  7. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  2. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  3. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  4. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  5. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  6. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  7. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  8. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  9. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.