Motorola P40 Power की तस्वीरें लीक, पंच-होल डिस्प्ले और तीन रियर कैमरों की मिली झलक

Motorola P40 Power के कथित रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) लीक हो गए हैं। देखें तस्वीरें और जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2019 13:37 IST
ख़ास बातें
  • Motorola P40 Power में हो सकती है 6.2 इंच की स्क्रीन
  • 12 मेगापिक्सल के तीन सेंसर हो सकते हैं बैक पैनल पर
  • Motorola के आगामी फोन में हो सकता है यूएसबी टाइप-सी पोर्ट

Motorola P40 Power की तस्वीरें लीक, पंच-होल डिस्प्ले और तीन रियर कैमरों की मिली झलक

Photo Credit: OnLeaks/ PriceBaba

Motorola P40 Power के कथित रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) लीक हो गए हैं। लीक हुई तस्वीर से मोटोरोला पी40 पावर के डिजाइन की झलक देखने को मिली है। लीक हुए स्मार्टफोन का नाम अभी स्पष्ट नहीं है, इस फोन को Motorola P40 Note नाम से भी उतारा जा सकता है। मोटोरोला पी40 पावर (Motorola P40 Power) उर्फ Motorola P40 Note आगामी मोटोरोला पी40 (Motorola P40) उर्फ मोटोरोला वन विज़न (Motorola One Vision) के वेरिएंट हो सकते हैं। अगर लीक रेंडर सही निकलते हैं तो मोटोरोला पी40 पावर कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा जो ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ उतारा जाएगा।

OnLeaks ने PriceBaba के साथ साझेदारी में रेंडर को शेयर किया है। Motorola P40 की तरह अनाधिकारिक Motorola P40 Power की लीक हुई तस्वीर में पंच-होल सेल्फी कैमरा डिजाइन की झलक देखने को मिली है। केवल इतना ही नहीं, फोन के पिछले हिस्से में फोटोग्राफी के लिए तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल-एलईडी फ्लैश भी है।
 

Motorola P40 Power के बैक पैनल पर है फिंगरप्रिंट सेंसर
Photo Credit: OnLeaks/ PriceBaba

अगर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Motorola P40 Power में 6.2 इंच का डिस्प्ले, फोन के पिछले हिस्से में 12 मेगापिक्सल के तीन सेंसर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया जा सकता है। मोटोरोला पी40 पावर (Motorola P40 Power) की लंबाई-चौड़ाई 160.1x71.2x9.1 मिलीमीटर हो सकती है। इसके अलावा मोटोरोला पी40 पावर में 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक दिया जा सकता है।

Motorola P40 Power के अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है। जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि ये फोन मोटोरोला पी40 उर्फ मोटोरोला वन विज़न के अंतर्गत लॉन्च किए जा सकते हैं। Motorola One Vision को 21:9 फुल एचडी+ डिस्प्ले, एक्सीनॉस 9610 प्रोसेसर, 3 जीबी/ 4 जीबी रैम और 32 जीबी/ 64 जीबी/ 128 जीबी स्टोरेज के साथ उतारा जा सकता है। फोन के पिछले हिस्से में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और फोन में जान फूंकने के लिए  3,500 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.