सेल्फी सेंसर के लिए डिस्प्ले में छेद वाले ये स्मार्टफोन हो सकते है इस साल लॉन्च

आज हम आपको इस विषय में जानकारी देंगे कि 2019 में कौन-कौन से स्मार्टफोन हैं जिनमें सेल्फी सेंसर के लिए डिस्प्ले में छेद हो सकता है।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 19 जनवरी 2019 12:47 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 6 (2019) में 16 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हो सकते हैं
  • 29 जनवरी को भारत में उठेगा Honor View 20 से पर्दा
  • स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है Samsung Galaxy A8s में

सेल्फी सेंसर के लिए डिस्प्ले में छेद वाले ये स्मार्टफोन हो सकते है इस साल लॉन्च

2018 में वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच के बाद अब 2019 में आने वाले स्मार्टफोन आपको बड़े बदलाव के साथ देखने को मिलेंगे। इन दिनों सेल्फी कैमरे के लिए डिस्प्ले में छेद वाला डिज़ाइन चलन में है। यही वजह है कि इस साल हैंडसेट निर्माता कंपनियां सेल्फी सेंसर के लिए डिस्प्ले में छेद वाले स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती हैं। आज हम आपको अपने लेख द्वारा इस विषय में जानकारी देंगे कि 2019 में आखिर वो कौन-कौन से स्मार्टफोन हैं जो डिस्प्ले में छेद वाले के साथ उतारे जा सकते हैं।
 

डिस्प्ले में छेद वाले ये 5 स्मार्टफोन हो सकते हैं 2019 में लॉन्च
Advertisement

1) Honor View 20

Huawei का सब ब्रांड हॉनर 29 जनवरी को भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Honor View 20 को लॉन्च करने वाली है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Honor V20 का ग्लोबल वेरिएंट है हॉनर व्यू20। बता दें कि, सेल्फी सेंसर में छेद वाले इस स्मार्टफोन को पेरिस में 22 जनवरी को आयोजित एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाना है।
 

उद्योग सूत्रों का कहना है कि भारत में हॉनर व्यू 20 की कीमत 40,000 रुपये के आसपास हो सकती है। Amazon India और कंपनी के आधिकारिक HiHonor Store पर प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। चीनी मार्केट में Honor View 20 की कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 30,400 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है। इसे चीनी मार्केट में 3,499 चीनी युआन (करीब 35,500 रुपये) में बेचा जाएगा। यह फोन चार्म ब्लू, रेड और मिडनाइट ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा।
Advertisement
 

2) Motorola P40  

मोटोरोला भी जल्द डिस्प्ले में छेद वाले इस ट्रेंड को अपने फोन का हिस्सा बना सकती है। कुछ समय पूर्व Motorola P40 की ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें (रेंडर्स) लीक हुई थीं। स्मार्टफोन लगभग ना के बराबर बेज़ल और सेल्फी कैमरे के लिए डिस्प्ले होल के साथ नज़र आ रहा था। ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी इस साल मोटोरोला पी40 को लॉन्च कर सकती है।

लीक हुए जानकारी के मुताबिक, मोटोरोला पी40 में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर और एफ/ 1.5 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। फ्रंट पैनल पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा। Motorola P40 में 4,132 एमएएच की बैटरी होगी और यह एनएफसी को भी सपोर्ट करेगा।
Advertisement
 

3) Huawei Nova 4

हुवावे ब्रांड का यह फोन फ्रंट कैमरे के लिए डिस्प्ले होल के साथ आता है। याद करा दें कि, Huawei Nova 4 को पिछले महीने चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया था। उम्मीद है कि इस साल कंपनी अपने इस हैंडसेट को भारत में या फिर कहें ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर सकती है। Huawei Nova 4 के प्रमुख फीचर्स की बात करें तो फोन के पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है।

हुवावे नोवा 4 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो डुअल-सिम (नैनो) Huawei Nova 4 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0.1 पर चलेगा। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2310 पिक्सल) डिस्प्ले है, वो भी 19.25:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इस स्मार्टफोन का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 86.3 प्रतिशत है। Huawei Nova 4 ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 970 प्रोसेसर पर चलेगा। इसके साथ 8 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement

Huawei Nova 4 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, इस फोन के दो वेरिएंट हैं। एक वेरिएंट में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। दूसरे वेरिएंट में 20 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर के अलावा एक 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। यह सेटअप सिंगल एलईडी फ्लैश के साथ आएगा। कंपनी ने रियर कैमरा सेटअप में ईआईएस, 4K वीडियो सपोर्ट, एआई ब्यूटी और पीडीएएफ होने की बात की है।

Huawei Nova 4 में फ्रंट पैनल पर डिस्प्ले में एक छेद है। इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाले 25 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे को जगह मिली है। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और किसी माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। यह फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करेगा। हुवावे नोवा 4 की बैटरी 3,750 एमएएच की है।
Advertisement
 

4) Nokia 6 (2019)

नोकिया 6 (2019) ऊर्फ Nokia 6.2 के बारे में कुछ समय पहले जानकारी लीक हुई थी। हैंडसेट को जनवरी के अंत तक या फरवरी की शुरुआत में लॉन्च करने का दावा किया गया है। कहा जा रहा है कि फोन को सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा। Nokia 6 (2019) के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन भी लीक हुई थे जिनसे पता चला था कि इसमें 6.2 इंच का डिस्प्ले होगा और यह लेटेस्ट डिस्प्ले होल डिज़ाइन के साथ आएगा।

लीक हुए स्पेसिफिकेशन के अनुसार, स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी और 6 जीबी रैम के विकल्प होंगे। इस फोन में 16 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे होंगे, वो भी ज़ाइस की ब्रांडिंग के साथ। फोन OZO Audio को भी सपोर्ट करेगा। ये स्पेसिफिकेशन यही इशारा करते हैं कि Nokia 6 (2018) के अपग्रेड में ज़्यादा बड़ा डिस्प्ले और बेहतर प्रोसेसर दिया जाएगा।
 

5) Samsung Galaxy S10 सीरीज़

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S10 अगले महीने 20 फरवरी को सैन फ्रांसिस्को में आयोजित इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी एस10 के साथ Galaxy S10+, Galaxy S10 Lite (उर्फ Galaxy S10 E) और 5 जी सपोर्ट वाले गैलेक्सी एस10 वेरिएंट को भी उतारा जा सकता है।

पिछले महीने सैमसंग गैलेक्सी एस10, एस10 लाइट और गैलेक्सी एस10+ की कुछ तस्वीरें लीक हुई थी जो इस बात की और इशारा कर रही थी कि ये तीनों ही हैंडसेट डिस्प्ले में छेद वाले डिजाइन के साथ उतारे जा सकते हैं। हालांकि, अभी कंपनी ने स्मार्टफोन के फीचर्स और डिजाइन से पर्दा नहीं उठाया है। उम्मीद है कि डिजाइन और स्पेसिफिकेशन से पर्दा लॉन्च इवेंट वाले दिन ही उठेगा।

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S10 अगले महीने 20 फरवरी को सैन फ्रांसिस्को में आयोजित इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी एस10 के साथ Galaxy S10+, Galaxy S10 Lite (उर्फ Galaxy S10 E) और 5 जी सपोर्ट वाले गैलेक्सी एस10 वेरिएंट को भी उतारा जा सकता है। पिछले महीने सैमसंग गैलेक्सी एस10, एस10 लाइट और गैलेक्सी एस10+ की कुछ तस्वीरें लीक हुई थी जो इस बात की और इशारा कर रही थी कि ये तीनों ही हैंडसेट डिस्प्ले में छेद वाले डिजाइन के साथ उतारे जा सकते हैं। हालांकि, अभी कंपनी ने स्मार्टफोन के फीचर्स और डिजाइन से पर्दा नहीं उठाया है। उम्मीद है कि डिजाइन और स्पेसिफिकेशन से पर्दा लॉन्च इवेंट वाले दिन ही उठेगा।
 

6) Samsung Galaxy A8s

पिछले महीने चीन में गैलेक्सी ए8एस को लॉन्च किया गया था। यह इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले के साथ आने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। यह वाकई में बिना बेज़ल वाली स्क्रीन के साथ आता है, इसमें सेल्फी कैमरे के लिए डिस्प्ले में छेद है। Samsung ने इसे Infinity-O Display का नाम दिया है। सेल्फी कैमरे के लिए डिस्प्ले में छेद देकर कंपनी ने नॉच डिज़ाइन से छुटकारा पाया है। उम्मीद है कि चीन के बाद अब कंपनी 2019 में इस हैंडसेट को ग्लोबल मार्केट में उतार सकती है।

Samsung Galaxy A8s के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो डुअल-सिम डुअल-स्टैंडबाय वाला यह हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 616 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। रैम के दो विकल्प हैं- 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है।

Galaxy A8s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें एफ/1.7 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। दूसरा एफ/2.4 अपर्चर वाला 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर है और तीसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/2.2 है। तीसरा सेंसर तस्वीरों में ज़्यादा डेप्थ कैपचर करने के लिए हैं। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Samsung Galaxy A8s की बैटरी 3400 एमएएच की है और यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर में एनएफसी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन की मोटाई 7.4 मिलीमीटर है। सैमसंग गैलेक्सी ए8एस रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  2. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  3. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  4. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  5. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  6. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  7. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  8. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  9. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  10. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.