Motorola One Zoom के स्पेसिफिकेशन लीक

मोटोरोला वन ज़ूम को गीकबेंच पर लिस्ट कर दिया गया है, लिस्टिंग से प्रोसेसर का पता चला है और साथ ही सिंगल और मल्टी-कोर टेस्ट को भी पोस्ट किया गया है।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 4 सितंबर 2019 15:09 IST
ख़ास बातें
  • चार रियर कैमरे वाला हो सकता है मोटोरोला वन ज़ूम
  • Motorola One Zoom Camera 48 मेगापिक्सल का हो सकता है कैमरा सेंसर
  • मोटोरोला वन ज़ूम में हो सकता है इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

Motorola One Zoom के स्पेसिफिकेशन लीक

Photo Credit: SlashLeaks

Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला के इस हफ्ते IFA 2019 के दौरान घोषणा करने की उम्मीद है, ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कंपनी Motorola One Zoom उर्फ Motorola One Pro स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। कुछ समय पूर्व सामने आए लीक से पता चला था कि मोटोरोला वन ज़ूम के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे हो सकते हैं। मोटोरोला वन ज़ूम को गीकबेंच पर लिस्ट कर दिया गया है, लिस्टिंग से प्रोसेसर का पता चला है और साथ ही सिंगल और मल्टी-कोर टेस्ट को भी पोस्ट किया गया है।

Motorola One Zoom ने गीकबेंच पर सिंगल और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमश: 2,381 और 6,551 स्कोर किया है। साथ ही इस बात का भी पता चला है कि मोटोरोला वन ज़ूम स्मार्टफोन में Redmi Note 7 Pro की तरह Qualcomm Snapdragon 675 SoC है।
 

Motorola One Zoom हुआ गीकबेंच पर लिस्ट
Photo Credit: Geekbench

गीकबेंच लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि मोटोरोला वन ज़ूम में 4 जीबी रैम है और यह एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है। Motorola One Zoom से संबंधित पहले यह जानकारी भी सामने आई थी कि यह हैंडसेट एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा नहीं होगा। गीकबेंच लिस्टिंग को सबसे पहले मायस्मार्टप्राइस ने स्पॉट किया था।

कुछ समय पहले लीक से पता चला था कि फोन में क्वाड-रियर कैमरा सेटअप है और इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा जो ब्राइटनेस और कलर को इंप्रूव करने के लिए चार पिक्सल को जोड़ेगा। फाइनल इमेज़ 12 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन की होगी। इसके अलावा वाइड-एंगल सेंसर और टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है जिसे 5x हाइब्रिड ज़ूम के साथ उतारा जा सकता है। मोटोरोला वन ज़ूम में बेहतर पोर्टेट फोटोग्राफी के लिए डेप्थ सेंसर को भी जगह मिल सकती है।
Advertisement

मोटोरोला वन ज़ूम स्मार्टफोन में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले और इसका आस्पेक्ट रेशियो 21:9 हो सकता है। वाटरड्रॉप-नॉच में 25 मेगापिक्सल वाले सेल्फी कैमरा को जगह मिल सकती है। कहा जा रहा है कि सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। कुछ समय पहले मोटोरोला वन ज़ूम की वास्तविक तस्वीरें भी लीक हुई थीं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  3. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  4. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  5. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  6. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.