Motorola Moto G Stylus (2023) एंड्रॉयड 13, MediaTek Soc के साथ Geekbench पर हुआ स्पॉट!

Moto G Stylus (2022) के सक्सेसर के रूप में इस मॉडल के लॉन्च किए जाने की खबर है।

विज्ञापन
Written by Richa Sharma, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 मार्च 2023 10:13 IST
ख़ास बातें
  • Moto G Stylus (2022) के सक्सेसर के रूप में हो सकता है फोन लॉन्च
  • फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है
  • फोन में MediaTek का ऑक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिल सकता है

फोन में MediaTek का ऑक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिल सकता है।

Photo Credit: 91Mobiles/Evan Blass

Motorola Moto G Stylus (2023) फोन जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है। फोन के बारे में लीक्स सामने आ रहे हैं जिनमें इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में भी पता चलता है। अब कथित तौर पर फोन को बेंचमार्क साइट पर लिस्टेड देखा गया है। फोन के बारे में जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक इसमें Android 13 ओएस देखने को मिल सकता है। यह 4 जीबी रैम के साथ आ सकता है। साथ ही इसमें यूएसबी टाइप सी चार्जिंग फीचर देखने को मिल सकता है। लेटेस्ट अपडेट और क्या जानकारी इसके बारे में देता है, चलिए आपको बताते हैं। 

Motorola Moto G Stylus (2023) को कथित तौर पर Geekbench लिस्टिंग में देखा गया है। फोन ने सिंगल कोर में 348 पॉइंट्स जबकि मल्टी कोर में 1329 पॉइंट्स का स्कोर किया है। सर्टिफिकेशन साइट से पता चलता है कि फोन में MediaTek का ऑक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। जिसके बारे में कहा गया है कि यह Helio G85 या G88 SoC के साथ आ सकता है। 
 
इससे पहले सामने आए डिजाइन रेंडर लीक में कहा गया था कि फोन फ्लैट डिस्प्ले के साथ आ सकता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है जिसमें f/1.8 अपर्चर होने की बात कही गई है। इसके अलावा अभी तक इस फोन के बारे में और कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

Moto G Stylus (2022) के सक्सेसर के रूप में इस मॉडल के लॉन्च किए जाने की खबर है। बताए गए मॉडल में 6.8 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है जिसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसमें MediaTek Helio G88 SoC दिया गया है और 5000एमएएच बैटरी है। यह 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है जो कि मेन लेंस है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी इसमें दिया गया है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी88

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola Moto G Stylus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  2. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
  2. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  3. WhatsApp में बदल गया मैसेज एडिटिंग का अंदाज! अब ज्यादा आसानी से कर सकेंगे सुधार
  4. Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
  5. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
  6. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  7. Redmi K90 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. बोरिंग Resume बनाना छोड़ो! ChatGPT से चंद मिनटों में ऐसे तैयार करें प्रोफेशनल CV
  9. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
  10. अब WhatsApp खुद बताएगा नंबर भरोसेमंद है या नहीं, आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.