Motorola Edge 70 Pro+ vs iQOO 15R vs Nothing Phone 3: जानें 50 हजार में कौन सा है बेस्ट?

Motorola ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला iQOO 15R और Nothing Phone 3 से हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 जून 2026 16:12 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge 70 Pro+ में 6500mAh की बैटरी दी गई है।
  • iQOO 15R में 7,600mAh की बैटरी मिलती है।
  • Nothing Phone 3 में 5,500mAh की बैटरी आती है।

Motorola Edge 70 Pro+ vs iQOO 15R vs Nothing Phone 3

Photo Credit: Motorola/iQOO/Nothing

Motorola ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला iQOO 15R और  Nothing Phone 3 से हो रहा है। Motorola Edge 70 Pro+ में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 एक्स्ट्रीम चिपसेट दिया गया है। जबकि iQOO 15R में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट दिया गया है। वहीं Nothing Phone 3 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। आइए Motorola Edge 70 Pro+, iQOO 15R और Nothing Phone 3 के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।

Motorola Edge 70 Pro+ vs iQOO 15R vs Nothing Phone 3

Advertisement

कीमत
Motorola Edge 70 Pro+ के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये है। जबकि iQOO 15R के 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है। वहीं Nothing Phone 3 के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 43,999 रुपये है।

डिस्प्ले और रेजोल्यूशन
Motorola Edge 70 Pro+ में 6.8 इंच की सुपर HD+ एक्स्ट्रीम एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2772x1272 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं iQOO 15R में 6.59 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1260x2750 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस है। जबकि Nothing Phone 3 में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 1260x2800 पिक्सल और 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट है।

प्रोसेसर
Motorola Edge 70 Pro+ में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 एक्सट्रीम प्रोसेसर दिया गया है। वहीं iQOO 15R में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेर मिलता है। जबकि Nothing Phone 3 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर से लैस है।

Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम
Motorola Edge 70 Pro+ एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Hello UI के साथ आता है। वहीं iQOO 15R एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। जबकि Nothing Phone 3 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.5 पर काम करता है।

बैटरी बैकअप
Motorola Edge 70 Pro+ में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं iQOO 15R में 7,600mAh की बैटरी मिलती है जो कि 100W फ्लैशचार्ज का सपोर्ट करती है। जबकि Nothing Phone 3 में 5,500mAh की बैटरी आती है जो कि 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप
Motorola Edge 70 Pro+ के रियर में OIS सपोर्ट f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का 3.5x पेरीस्कोप कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड+मैक्रो विजन कैमरा दिया गया है। वहीं iQOO 15R के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है। जबकि Nothing Phone 3 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है।

Advertisement

फ्रंट कैमरा
Motorola Edge 70 Pro+ में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का क्वाड पिक्सल फ्रंट कैमरा है। वहीं iQOO 15R में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Nothing Phone 3 में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Motorola Edge 70 Pro+ में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी 2.0 और एनएफसी दिया गया है। वहीं iQOO 15R में 5G, 4G एलईटी, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट है। जबकि Nothing Phone 3 में 5G, ड्यूल सिम, जीपीएस, एनएफसी, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  2. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  4. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  6. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  7. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  8. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  10. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.