Motorola Edge 60 Pro भारत में आ रहा 50MP ट्रिपल कैमरा, Dimensity 8350 चिप के साथ, 30 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ

फोन में 6000mAh की बैटरी आती है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2025 18:06 IST
ख़ास बातें
  • Edge 60 Pro भारत में 30 अप्रैल को लॉन्च होने जा रहा है।
  • कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है।
  • फोन की कीमत 30 हजार रुपये से लेकर 35 हजार रुपये के बीच रह सकती है।

Motorola Edge 60 Pro में IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है।

Motorola ने Motorola Edge 60 और Motorola Edge 60 Pro को ग्लोबल मार्केट में हाल ही में लॉन्च किया है। जिसके तुरंत बाद कंपनी ने Motorola Edge 60 Pro को भारतीय मार्केट में लाने की घोषणा कर दी है। Motorola Edge 60 Pro भारत में लॉन्च के लिए कंफर्म हो गया है जिसकी डेट भी कंपनी ने घोषित कर दी है। लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन में 6.67 इंच का 1.5K pOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। आइए जानते हैं भारत में कब लॉन्च होने जा रहा है फोन और क्या होगी इसकी कीमत। 
 

Motorola Edge 60 Pro India launch date

Motorola Edge 60 Pro भारतीय मार्केट में लॉन्च होने के लिए तैयार है। Edge 60 Pro भारत में 30 अप्रैल को लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से लॉन्च डेट का खुलासा किया है। इसके साथ ही फोन के लिए कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है जिसमें फोन के मुख्य स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया गया है। ग्लोबल मार्केट में यह धांसू फीचर्स वाला फोन पहले ही दस्तक दे चुका है। 
Advertisement
 

Motorola Edge 60 Pro Global Price

Motorola Edge 60 Pro के 12+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 599.99 GBP (लगभग 68,170 रुपये) है। यह फोन स्पार्कलिंग ग्रेप, शैडो ग्रीन और डैजलिंग ब्लू कलर में आता है। यह फोन UK में उपलब्ध है। अब यह भारतीय यूजर्स के लिए भी Flipkart पर उपलब्ध होने वाला है।  
 

Motorola Edge 60 Pro Price in India

Motorola Edge 60 Pro की भारत में कीमत का खुलासा कंपनी की ओर से अभी तक नहीं किया गया है। हालांकि ग्लोबल मार्केट की तुलना में भारत में इस फोन की कीमत कम ही रहने की संभावना है। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि फोन की कीमत 30 हजार रुपये से लेकर 35 हजार रुपये के बीच रह सकती है। 
 

Motorola Edge 60 Pro Specifications

Motorola Edge 60 Pro में 6.67 इंच का 1.5K pOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एक्सट्रीम 4nm प्रोसेसर से लैस है। फोन में 6000mAh की बैटरी आती है जिसके साथ में 90W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। 
Advertisement

फोन में रियर साइड में 50MP के तीन कैमरा मिलते हैं जिसमें मेन लेंस, अल्ट्रावाइड और 3x टेलीफोटो कैमरा शामिल है। फोन में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। पानी और धूल से बचाव के लिए इसमें IP68 + IP69 रेटिंग और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिलता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  3. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  2. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  3. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  4. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  5. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  6. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  7. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  8. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  9. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  10. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.