Motorola Edge 50 Pro होगा 12GB RAM + 512GB के साथ लॉन्च, कीमत हुई लीक, जानें सबकुछ

Motorola Edge 50 Pro में 6.7 इंच की 1.5K रेजॉल्यूशन pOLED कर्व्ड डिस्प्ले होगी, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz और पैनटोन कलर्स का सपोर्ट करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 मार्च 2024 14:29 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge 50 Pro में 6.7 इंच की 1.5K रेजॉल्यूशन pOLED डिस्प्ले होगी।
  • Motorola Edge 50 Pro में स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।
  • Motorola Edge 50 Pro में 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा होगा।

Motorola Edge 50 Pro में 6.7" 1.5K pOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Motorola

Motorola 3 अप्रैल को भारत में Motorola Edge 50 Pro लॉन्च करने के लिए तैयार है। ब्रांड ने हाल ही में फोन के कई स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की पुष्टि की है। अब, टिपस्टर पारस गुगलानी ने इस फोन की कीमत और कॉन्फिगरेशन का खुलासा किया है।

टिपस्टर के अनुसार, Motorola Edge 50 Pro भारत में एकमात्र 12GB RAM + 512GB कॉन्फिगरेशन के साथ लॉन्च होगा। इसकी कीमत 44,999 रुपये होगी, हालांकि ऑफर के साथ इसकी कीमत 39,999 रुपये होगी। फोन तीन कलर ऑप्शन लैवेंडर पर्पल, पर्ल व्हाइट और ब्लैक एक्लिप्स में उपलब्ध होगा।


Motorola Edge 50 Pro के स्पेसिफिकेशंस


आधिकारिक घोषणा के अनुसार, Motorola Edge 50 Pro में 6.7 इंच की 1.5K रेजॉल्यूशन pOLED कर्व्ड डिस्प्ले होगी, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz और पैनटोन कलर्स का सपोर्ट करता है। डिस्प्ले अधिकतम ब्राइटनेस 2,000 निट्स का सपोर्ट करती है।

इस फोन में स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जिसमें  8 कोर और 2.63 गीगाहर्ज की ज्यादा क्लॉक स्पीड है। फोन 3 एंड्रॉइड अपडेट के साथ एंड्रॉइड 14 आउट ऑफ बॉक्स के साथ आएगा। इसके अलावा यह कई एआई पर बेस्ड फीचर्स के साथ आएगा, जिसमें वीडियो के लिए स्टाइल सिंक AI जेनरेटिव थीमिंग और AI एडेप्टिव स्टेबिलाइजेशन शामिल है।

कैमरा सेटअप के लिए इसमे 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा और f/1.4 अपर्चर वाला रियर कैमरा होगा। पिछली लीक में कहा गया है कि फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, वाइड-एंगल कैमरा और 6x जूम टेलीफोटो लेंस होगा। लॉन्च के करीब आने पर फोन से संबंधित ज्यादा जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Excellent display
  • IP68 rating
  • Fast wireless charging
  • Good cameras
  • Bad
  • Average battery life
  • Ghost touches on curved display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  2. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  3. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  2. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  3. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  6. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  7. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  8. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  9. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  10. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.