10 हजार तक सस्ता मिल रहा Motorola Edge 50 Pro, Amazon पर धांसू ऑफर

Motorola Edge 50 Pro फोन को 44% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2025 18:09 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने फोन को 44% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है।
  • फोन में 4,500mAh की बैटरी आती है।
  • फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है।

Motorola Edge 50 Pro में 6.7 इंच 1.5K pOLED कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है

Motorola Edge 50 Pro फोन मोटोरोला के पॉपुलर स्मार्टफोन्स में से रहा है। इस फोन को खरीदने का अब बढ़िया मौका है। फोन पर भारी छूट दी जा रही है। G सीरीज का यह फोन Amazon पर भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। इस फोन को कंपनी ने 31,999 रुपये में लॉन्च किया था। लेकिन अब इस पर 9 हजार रुपये से भी ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है। फोन में 12 जीबी की रैम दी गई है। 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा इसमें मिलता है। 125W चार्जिंग का सपोर्ट भी है। आइए जानते हैं इस पर मिल रहे बेस्ट ऑफर के बारे में। 

Motorola Edge 50 Pro Amazon offer 
Motorola Edge 50 Pro को Amazon पर सस्ते में खरीदने का मौका है। फोन का 12 जीबी रैम, 256 जीबी वेरिएंट लॉन्च के समय 31,999 रुपये में आया था। लेकिन कंपनी ने फोन को 44% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। इस फोन पर 8,690 रुपये का सीधा डिस्काउंट मिल रहा  है। जिसके बाद इसकी कीमत 23,390 रुपये रह जाती है। लेकिन छूट यहीं पर समाप्त नहीं होती है। फोन के साथ बैंक डिस्काउंट ऑफर भी दिया जा रहा है। 

Advertisement

Motorola Edge 50 Pro को अगर इस ऑफर के दौरान आप Amazon Pay Balance के माध्यम से खरीदते हैं तो Rs 1,169 का एक्स्ट्रा डिस्काउंट पा सकते हैं। जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 22,221 रुपये रह जाती है। यानी इस फोन पर आपको 9,778 रुपये का डिस्काउंट मिल जाता है। इस तरह यह इस फोन के लिए बेस्ट ऑफर डील बन जाती है। 

Motorola Edge 50 Pro Specifications
Motorola Edge 50 Pro में 6.7 इंच 1.5K pOLED कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसमें 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 12GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। फोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा और 13 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 125W टर्बोपावर चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Excellent display
  • IP68 rating
  • Fast wireless charging
  • Good cameras
  • Bad
  • Average battery life
  • Ghost touches on curved display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  2. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  4. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  5. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  6. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  7. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  8. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  9. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  10. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.