Motorola Edge 50 फोन में होगी 5000mAh बैटरी, 68W फास्ट चार्जिंग! यहां हुआ खुलासा

Moto Edge 50 फोन ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Android 14 बेस्ड स्किन के साथ आएगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 जुलाई 2024 11:11 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge 50 को कई सर्टिफिकेशंस में स्पॉट किया गया है।
  • FCC लिस्टिंग से इसके कुछ मेन स्पेक्स का पता चल जाता है।
  • यह 68W फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस होगा।

अपकमिंग फोन Motorola Edge 40 (फोटो में) का सक्सेसर होगा।

Photo Credit: Motorola

Motorola Edge 50 सीरीज का वनिला मॉडल यानी Motorola Edge 50 फोन जल्द लॉन्च हो सकता है। इस सीरीज में कंपनी Motorola Edge 50 Pro और Edge 50 Ultra को पहले ही पेश कर चुकी है। वनिला मॉडल का इंतजार मोटोराला के वे फैंस जरूर कर रहे होंगे जो थोड़े कम बजट में इस सीरीज के किसी स्मार्टफोन का एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं। अब यह फोन कई सर्टिफिकेशंस प्राप्त कर चुका है और जल्द ही लॉन्च हो सकता है। 

Motorola Edge 50 को कई सर्टिफिकेशंस में स्पॉट किया गया है। यह फोन TDRA, FCC, और EEC जैसे सर्टिफिकेशंस प्राप्त कर चुका (via) है। फोन का मॉडल नम्बर XT2407-1 है। फोन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कंपनी ने नहीं किया है। लेकिन FCC लिस्टिंग से इसके कुछ मेन स्पेक्स का पता चल जाता है। फोन में 5000mAh बैटरी देखने को मिलेगी। इसके साथ में फास्ट चार्जिंग फीचर भी यहां मेंशन किया गया है। जिसके मुताबिक यह 68W फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस होगा। 

Moto Edge 50 फोन ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Android 14 बेस्ड स्किन के साथ आएगा। इस पर Motorola की Hello UI लेयर देखने को मिल सकती है। इसमें NFC सपोर्ट भी देखने को मिलेगा, साथ ही WiFi 6 की कनेक्टिविटी भी इसमें देखने को मिल सकती है। कंपनी ने फोन के लॉन्च की अधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की है। इसके लिए अभी और इंतजार करना होगा। लेकिन फोन को मिले मल्टीपल सर्टीफिकेशंस इशारा कर रहे हैं कि यह डिवाइस मार्केट में बहुत जल्द पेश होने वाला है। फोन Motorola Edge 40 का सक्सेसर होगा।

Motorola Edge 40 डुअल-सिम स्‍लॉट के साथ आता है जो एंड्रॉयड 13 पर चलता है। इसमें 6.55 इंच का pOLED डिस्‍प्‍ले है। डिस्‍प्‍ले में फुल एचडी+ (2,400 x 1,080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 360 Hz का टच सैंपलिंग रेट, 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सर्टिफिकेशन जैसी खूबियां हैं। फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8020 प्रोसेसर से लैस है। इंटरनल स्‍टोरेज 256GB और रैम 8जीबी है। फोन में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। उसके अलावा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन 4,400mAh की बैटरी से लैस है, जो 68W TurboPower वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Excellent display
  • IP68 rating
  • Fast wireless charging
  • Good cameras
  • Bad
  • Average battery life
  • Ghost touches on curved display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 3

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1220x2712 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  2. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  3. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  5. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  9. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  10. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.