Motorola Edge 40 Neo की कीमत लॉन्च से पहले लीक, 24999 में मिलेंगे ऐसे फीचर्स

Moto Edge 40 Neo में 6.55-इंच की pOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन 2400 × 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 सितंबर 2023 16:53 IST
ख़ास बातें
  • Moto Edge 40 Neo में 6.55-इंच की pOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Moto Edge 40 Neo में MediaTek Dimensity 7030 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Moto Edge 40 Neo में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Motorola Edge 40 Neo

Photo Credit: Motorola

Motorola ने हाल ही में Motorola Edge 40 Neo को यूरोप में लॉन्च किया था। अब यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में आने की तैयारी कर रहा है। मोटोरोला का आगामी स्मार्टफोन भारत में 21 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले टिप्सटर अभिषेक यादव ने खुलासा किया है कि मोटोरोला एज 40 नियो की भारत में कितनी कीमत होगी। आइए Motorola Edge 40 Neo के बारे में विस्तार से बात रहे हैं।

अभिषेक के अनुसार, Moto Edge 40 Neo की भारत में कीमत 24,999 रुपये होगी, जो इसे Edge सीरीज का सबसे सस्ता डिवाइस बना देगा। हालांकि, अधिक किफायती होने का मतलब यह नहीं है कि फोन में फीचर्स की कमी है। यह एक कर्व्ड डिस्प्ले से लैस मिड-रेंज प्रोसेसर के साथ 10-बिट कलर प्रदान करता है। 


Advertisement
Moto Edge 40 Neo के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Moto Edge 40 Neo में 6.55-इंच की pOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन 2400 × 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz है। Moto Edge 40 Neo में MediaTek Dimensity 7030 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Mali G610 GPU है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB या 12GB LPDDR4X RAM और 128GB या 256GB स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन Android 13 पर काम करता है और इसे 14 और 15 के अपडेट मिलेंगे। इसके अलावा साथ में 3 साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेंगे।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Moto Edge 40 Neo में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस फोन में डॉल्बी एटम्स ऑडियो और मोटो स्पैटियल साउंड वाले स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  11. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  9. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.