5,000mAh बैटरी से लैस हो सकता है Motorola Defy (2021), स्पेसिफिकेशन, रेंडर और कीमत लीक

लीक जानकारी के मुताबिक, Motorola Defy स्मार्टफोन 4 जीबी रैम 64 जीबी रैम के साथ दसत्क दे सकता है। वहीं, इस वेरिएंट की कीमत यूरोप में €269 (लगभग 26,900 रुपये) हो सकती है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 17 जून 2021 12:56 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Defy (2021) में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • मोटोरोला डेफी (2021) फोन का कोडनेम Motorola Athena है
  • फोन का में मिल सकता है 60 हर्ट्ज़ डिस्प्ले
Motorola Defy (2021) स्मार्टफोन पिछले दिनों गूगल प्ले कॉन्सोल और गीकबेंच लिस्टिंग पर कोडनेम Motorola Athena के साथ लिस्ट हुआ था। तब रिपोर्ट में कहा गया था कि Motorola Athena फोन Motorola Defy के रूप में लॉन्च होगा। हालांकि, फिलहाल Motorola ने इस स्मार्टफोन लॉन्च की तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन लॉन्च से पहले स्मार्टफोन के फीचर्स की जानकारी सामने आ चुकी है। स्पेसिफिकेशन के अलावा, फोन के डिज़ाइन और कीमत की जानकारी भी लीक कर दी गई है। लीक स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस होग, साथ ही इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

Mysmartprice की रिपोर्ट में टिप्सटर सुधांशू का हवाला देते हुए जानकारी दी गई है कि Motorola Defy स्मार्टफोन 4 जीबी रैम 64 जीबी रैम के साथ दसत्क दे सकता है। वहीं, इस वेरिएंट की कीमत यूरोप में €269 (लगभग 26,900 रुपये) हो सकती है। रेंडर के जरिए सामने आई डिज़ाइन की बात करें, तो फोन के किनारों पर मोटे बेजल्स देखे जा सकते हैं। सेल्फी के लिए डिस्प्ले पर वाटरड्रॉप-नॉच डिज़ाइन मौजूद है। फोन के बैक पर कैमरा मॉड्यूल के साथ एलईडी फ्लैश और फिंगलप्रिंट सेंसर देखा जा सकता है जिसो मोटोरोला के लोगो का रूप दिया गया है। यह फोन ग्रीन और ब्लैक कलर ऑप्शन में दस्तक दे सकता है।

लीक स्पेसिफिकेशन के मुताबिक, फोन में Android 10 के साथ आ सकता है। फोन में 6.5 इंच एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिजॉल्यूशन 720 x 1600 होगा। इसके साथ 60 हर्टज़ रिफ्रेश रेट मिल सकता है। इसके अलावा, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 4 जीबी रैम मिल सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मौजूद होगा।

फोन की स्टोरेज को लेकर जानकारी दी गई  है कि यह 64 जीबी होगी। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी, जिसके साथ 20 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.