Moto X50 Ultra आया 3C सर्टिफिकेशन पर नजर, 125W फास्ट चार्जिंग का करेगा सपोर्ट

Moto Edge 50 Ultra में 6.7-इंच कर्व्ड pOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K पिक्सल, 2,500 निट्स पीक ब्राइटनेस और 144Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 मई 2024 18:53 IST
ख़ास बातें
  • Moto Edge 50 Ultra में 6.7-इंच कर्व्ड pOLED डिस्प्ले है
  • Moto Edge 50 Ultra में 4,500mAh बैटरी दी गई है।
  • Moto Edge 50 Ultra में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Motorola Edge 50 Ultra में 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा है।

Photo Credit: Motorola UK

Motorola ने पहले ही ग्लोबल मार्केट में Motorola Edge 50 Ultra की घोषणा कर दी है। हमेशा की तरह यह फोन चीन में Moto X50 Ultra के तौर पर लॉन्च होने के लिए तैयार है। इसमें ग्लोबल वेरिएंट की तुलना में कुछ अलग स्पेसिफिकेशन भी होंगे। Lenovo के स्वामित्व वाले ब्रांड ने आगामी स्मार्टफोन के बारे में काफी कुछ बता दिया। अब Moto X50 Ultra चीन में 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर सामने आया है। यहां हम आपको Moto X50 Ultra के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Moto X50 Ultra को 3C पर आया नजर


Moto X50 Ultra चीन की 3C अथॉरिटी पर मॉडल नंबर XT2401-2 के साथ लिस्ट किया गया है। सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से 125W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट का पता चला है। यह Edge 50 Ultra जैसा ही है जो बीते महीने ग्लोबल स्तर पर आया था। रेगुलेटरी लिस्टिंग में X50 Ultra के बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी गई है।

Moto X50 Ultra में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिए जाने की पहले ही पुष्टि हो चुकी है। इससे पहले ब्रांड ने स्मार्टफोन पर AI फीचर्स की जानकारी दी थी। यह Lenovo के AI पर्सनल असिस्टेंट और परफॉर्में, कैमरा और अन्य एआई कैपेसिटी के साथ आ सकता है। X50 Ultra के इसी महीने चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है।


Advertisement
Moto Edge 50 Ultra के स्पेसिफिकेशंस


यह देखना बाकी है कि क्या चीन में Moto X50 Ultra ग्लोबल Moto Edge 50 Ultra की तुलना में कुछ अलग स्पेसिफिकेशन प्रदान करता है। Edge 50 Ultra में 6.7-इंच कर्व्ड pOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K पिक्सल, 2,500 निट्स पीक ब्राइटनेस और 144Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें 16GB RAM और 1TB स्टोरेज दी गई है। इस स्मार्टफोन में 50W वायरलेस और 10W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh बैटरी दी गई है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Edge 50 Ultra में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 3

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1220x2712 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  2. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  3. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  4. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  7. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  9. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  10. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.