50MP कैमरा और 12GB RAM से लैस Moto S30 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Moto S30 Pro में 6.55 इंच की 53 डिग्री कर्व्ड OLED फुल HD+ रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz और 360Hz टच सैंपलिंग रेट है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 12 अगस्त 2022 10:33 IST
ख़ास बातें
  • Moto S30 Pro के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,000 रुपये है।
  • Moto S30 Pro में 6.55 इंच की 53 डिग्री कर्व्ड OLED फुल HD+ डिस्प्ले है।
  • Moto S30 Pro में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।

Moto S30 Pro में 6.55 इंच की OLED फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Motorola

Moto S30 Pro को गुरुवार को चीन में लॉन्च किया गया। Motorola का लेटेस्ट स्मार्टफोन फुल-एचडी + रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ कर्व्ड OLED डिस्प्ले से लैस है। यह Snapdragon 888 Plus चिपसेट से लैस है। एंड्रॉइड 12 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और ड्यूल स्टीरियो स्पीकर हैं। Moto S30 Pro में 4,270mAh की बैटरी है जो 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन 4 कलर ऑप्शन में आता है और वर्तमान में लेनोवो की चीन वेबसाइट पर रिजर्वेशन लाइव है।
 

Moto S30 Pro की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Moto S30 Pro के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,199 यानी कि 26,000 रुपये है, लेकिन यह CNY 1,999 यानी कि 23,600 रुपये में बिक रहा है। वहीं इसके 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,699 यानी कि 31,900 रुपये है, लेकिन अभी CNY 2,499 रुपये यानी कि 29,500 रुपये में बिक रहा है। वहीं 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,899 यानी कि 34,200 रुपये है, लेकिन अभी CNY 2,699 यानी कि 31,900 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो Moto S30 की बिक्री चीन में 8 बजे (5:30pm IST) से होगी। कलर ऑप्शन की बात करें तो Clear Frost White, Ink Rhyme Black, Moonlit Night और Spring River Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
 

Moto S30 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Moto S30 Pro में 6.55 इंच की 53 डिग्री कर्व्ड OLED फुल HD+ रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz और 360Hz टच सैंपलिंग रेट है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Snapdragon 888 Plus चिपसेट और VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो MyUI बेस्ड एंड्रॉयड 12 पर काम करता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 12GB LPDDR5 RAM और 512GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है।

कैमरा की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 13 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 4,270mAh की बैटरी दी गई है जो कि 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Moto S30 Pro में ड्यूल स्टीरियो, इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4,270 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  2. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  5. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  6. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  7. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  9. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  10. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.