Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बेस्ट

Motorola ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Moto G77 Power लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला OnePlus Nord CE6 Lite  और Nothing Phone 3a Lite 5G से हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 जुलाई 2026 10:09 IST
ख़ास बातें
  • Moto G77 Power में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट दिया गया है।
  • OnePlus Nord CE6 Lite में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 एपेक्स प्रोसेसर है।
  • Nothing Phone 3a Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो प्रोसेसर है।

Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Nothing Phone 3a Lite 5G

Photo Credit: Motorola/OnePlus/Nothing

Motorola ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Moto G77 Power लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला OnePlus Nord CE6 Lite  और Nothing Phone 3a Lite 5G से हो रहा है। Moto G77 Power में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट दिया गया है। वहीं OnePlus Nord CE6 Lite में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 एपेक्स प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Nothing Phone 3a Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो प्रोसेसर मिलता है। यहां हम आपको Moto G77 Power, OnePlus Nord CE6 Lite और Nothing Phone 3a Lite 5G के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं। 

Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Nothing Phone 3a Lite 5G

कीमत और स्टोरेज

Moto G77 Power के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹25,999 है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹25,999 और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹27,999 है। वहीं Nothing Phone 3a Lite 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹25,999 है।

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

Advertisement

Moto G77 Power में 6.72 इंच की Full HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400×1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और 1,050 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite में 6.72 इंच की Full HD+ LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2400x1080 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 680 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Nothing Phone 3a Lite 5G में 6.77 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2392 पिक्सल, 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर

Moto G77 Power में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट दिया गया है। वहीं OnePlus Nord CE6 Lite में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 एपेक्स प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Nothing Phone 3a Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो प्रोसेसर दिया गया है।

Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम

Moto G77 Power एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। वहीं OnePlus Nord CE6 Lite एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चलता है। जबकि Nothing Phone 3a Lite 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.5 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप

Moto G77 Power के रियर में क्वाड पिक्सेल टेक्नोलॉजी वाला f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं OnePlus Nord CE6 Lite के रियर में f/1.8 अपर्चर और EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा दिया गया है। जबकि Nothing Phone 3a Lite 5G के रियर में f/1.88 अपर्चर और EIS सपोर्ट के  साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है।

Advertisement

फ्रंट कैमरा

Moto G77 Power में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। वहीं OnePlus Nord CE6 Lite में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। जबकि Nothing Phone 3a Lite 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Advertisement

Moto G77 Power में 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया है। वहीं Nothing Phone 3a Lite 5G में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और एनएफसी मिलता है।

बैटरी बैकअप

Moto G77 Power में 7,000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 30W टर्बोपावर चार्जिंग और 6W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं OnePlus Nord CE6 Lite में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Nothing Phone 3a Lite 5G में 5000mAh की बैटरी है जो कि 33W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  10. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.