Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs iQOO Z10R 5G: ₹25 हजार में कौन बेहतर?

Moto G77 Power की टक्कर OnePlus Nord CE 6 Lite और iQOO Z10R 5G से है। तीनों स्मार्टफोन्स की कीमत 30 हजार रुपये से कम है। यहां डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत के आधार पर पूरा कंपैरिजन जानिए।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 जुलाई 2026 10:50 IST
ख़ास बातें
  • 30 हजार रुपये से कम में तीन लोकप्रिय स्मार्टफोन्स का मुकाबला
  • डिस्प्ले, कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी का विस्तार से कंपैरिजन
  • जानिए किस फोन में मिलते हैं सबसे बेहतर फीचर्स और वैल्यू

Moto G77 Power, OnePlus Nord CE 6 Lite और iQOO Z10R 5G का कंपैरिजन

Moto G77 Power को हाल ही में लॉन्च किया गया, जिसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक इसकी बड़ी बैटरी है। स्मार्टफोन सब-30,000 रुपये की कैटेगरी में लॉन्च हुआ है, जो इस समय प्रतिद्वंदियों से भरी हुई है। यदि कुछ पॉपुलर मॉडल्स की बात करें, तो इस सेगमेंट में पहले से OnePlus Nord CE 6 Lite और iQOO Z10R 5G धाक जमाकर बैठे हैं। जहां एक ओर OnePlus Nord CE 6 Lite अपने प्राइस में दमदार Dimensity 7400 Apex चिपसेट लेकर आता है, वहीं iQOO Z10R 5G मिला-जुला कर एक ऑलराउंडर होने का अनुभव कराता है। यही कारण है कि हम यहां आपको इन तीनों स्मार्टफोन के बीच स्पेसिफिकेशन्स के अंतर को समझा रहे हैं।

Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs iQOO Z10R 5G: Display

Moto G77 Power में 6.72 इंच की Full HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2400×1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और 1,050 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि OnePlus Nord CE 6 Lite में 6.72 इंच Full HD+ LCD डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2400x1080 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 680 निट्स पीक ब्राइटनेस है। 

वहीं iQOO Z10R 5G में 6.77 इंच की फुल HD AMOLED क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2392 x 1080 पिक्सल, 19.9:9 आस्पेक्ट रेशियो, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है।

Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs iQOO Z10R 5G: Chipset, Operating System

Moto G77 Power में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है। वहीं OnePlus Nord CE 6 Lite और iQOO Z10R 5G में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट मिलता है, लेकिन OnePlus में इस चिपसेट का Apex वेरिएंट शामिलहै। 

Advertisement

Moto G77 Power और Nord CE 6 Lite, दोनों ही फोन Android 16-बेस्ड UI के साथ लॉन्च हुए थें, लेकिन iQOO Z10R 5G Android 15-बेस्ड Funtouch OS 15 के साथ पेश किया गया था।

Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs iQOO Z10R 5G: Cameras

Moto G77 Power के रियर में क्वाड पिक्सेल टेक्नोलॉजी से लैस f/1.8 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं, OnePlus Nord CE 6 Lite के रियर में f/1.8 अपर्चर और EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा दिया गया है। 

Advertisement

जबकि iQOO Z10R 5G के रियर में f/1.79 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है।

Moto G77 Power में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। OnePlus Nord CE 6 Lite में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल, जबकि iQOO Z10R 5G में f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs iQOO Z10R 5G: Connectivity

तीनों ही फोन 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS और USB Type-C पोर्ट के साथ आते हैं। Moto फोन की मोटाई 8.89 mm और वजन 215 ग्राम है। वहीं, OnePlus फोन की मोटाई 8.5 mm और वजन 208 ग्राम है। iQOO Z10R 5G 7.39 mm मोटा और 183.5 ग्राम वजनी है। Motorola और OnePlus फोन IP64 रेटेड, जबकि iQOO Z10R 5G IP68/IP69 रेटेड बिल्ड के साथ आता है।

Advertisement

Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs iQOO Z10R 5G: Battery

Moto G77 Power में 7,000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 30W टर्बोपावर चार्जिंग और 6W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं OnePlus Nord CE 6 Lite में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। iQOO Z10R 5G में 5700mAh की बैटरी आती है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs iQOO Z10R 5G: price in India

Moto G77 Power के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है। जबकि OnePlus Nord CE 6 Lite के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है। वहीं iQOO Z10R 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। इसका एक 12GB+256GB वेरिएंट भी आता है, जिसकी कीमत 26,999 रुपये है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.