Moto G34 5G स्‍मार्टफोन की भारत में होगी यह कीमत! लॉन्‍च से पहले चल गया पता

Moto G34 5G Price in India : कई लीक रिपोर्ट में भी नए मोटो फोन के फीचर्स और स्‍पेसिफ‍िकेशंस के कयास लगाए गए हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 जनवरी 2024 18:44 IST
ख़ास बातें
  • Moto G34 5G अगले हफ्ते होगा भारत में लॉन्‍च
  • फोन की कीमत को लेकर किया गया दावा
  • 11 हजार रुपये की रेंज में आ सकता है नया मोटो फोन

चीन में लॉन्‍च किए गए Moto G34 5G में 6.5 इंच का IPS LCD पैनल दिया गया है।

Moto G34 5G स्‍मार्टफोन को अगले महीने भारत में लॉन्‍च किया जाएगा। कंपनी कन्‍फर्म कर चुकी है कि नया मोटो स्‍मार्टफोन ‘आइस ब्‍लू', ‘चारकोल ब्‍लैक' और ‘ओसियन ग्रीन' कलर ऑप्‍शन में खरीदा जा सकेगा। फोन को फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर स्‍पॉट किया गया है। कई लीक रिपोर्ट में भी नए मोटो फोन के फीचर्स और स्‍पेसिफ‍िकेशंस के कयास लगाए गए हैं। अब इसकी प्राइसिंग का भी खुलासा हुआ है। हालांकि कंपनी ने कोई ऑफ‍िशियल इन्‍फर्मेशन नहीं दी है।  

Moto G34 5G स्‍मार्टफोन को 9 जनवरी को लॉन्‍च किए जाने की खबरें हैं। 91 मोबाइल्‍स की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ‘मोटो जी34 5जी' को 4जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज के साथ 10999 रुपये में लॉन्‍च किया जाएगा। यह फोन 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्‍टोरेज में भी आएगा, जिसकी प्राइस‍िंग का खुलासा अभी नहीं हुआ है। 

चीन में लॉन्‍च किए गए Moto G34 5G की बात करें, तो उसमें 6.5 इंच का IPS LCD पैनल दिया गया है, जिसमें  HD+ रेजॉलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इस फोन की पीक ब्राइटनैस 500 निट्स है। बजट कैटिगरी में आने वाला यह स्‍मार्टफोन क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से लैस है। 

यह फोन वर्चुअल रैम को भी सपोर्ट करता है, जिसके बाद मेमरी को 8जीबी तक और बढ़ाया जा सकता है। Moto G34 5G में 5000एमएएच की बैटरी है, जो 18वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Moto G34 5G स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है। 
Advertisement

यह फोन 50 मेगापिक्‍सल के डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। फोन में 16 एमपी का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। इस फोन को IP52 रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि यह पानी से होने वाले नुकसान से काफी हद तक बचा रहता है। चीन में लॉन्‍च मॉडल में 3.5mm का हेडफोन जैक भी दिया गया है। भारत में आने वाले Moto G34 5G में क्‍या खूबियां होंगी, इसका खुलासा अगले हफ्ते हो जाएगा। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.