50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Moto G23 होगा लॉन्च, ऐसा होगा डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस

Motorola अपनी नई सीरीज सीरीज के तहत स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जी-सीरीज में Moto G73 5G, Moto G53 5G, Moto G23 और Moto G13 शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 जनवरी 2023 09:28 IST
ख़ास बातें
  • Moto G23 में 6.5 इंच की IPS LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • लीक रेंडर्स से पता चलता है कि Moto G23 और G13 का डिजाइन एक जैसा होगा।
  • प्रोसेसर की बात करें तो यह फोन Helio G85 चिपसेट से लैस है।

Moto G23

Photo Credit: Sudhanshu Ambhore/Twitter

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Motorola अपनी नई सीरीज सीरीज के तहत स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जी-सीरीज में Moto G73 5G, Moto G53 5G, Moto G23 और Moto G13 शामिल हैं। यहां हम आपको Moto G23 और Moto G13 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

एक नए ट्वीट में टिप्सटर सुधांशु अंभोरे ने Moto G13 के लीक हुए रेंडर और स्पेसिफिकेशन शेयर किए हैं। उसी ट्वीट में टिपस्टर ने G23 के स्पेसिफिकेशंस और प्रेस रेंडर शेयर किए हैं। 
  Moto G23 का डिजाइन
लीक हुए रेंडर्स से पता चलता है कि Moto G23 और G13 का डिजाइन करीब एक जैसा होगा। G23 के फ्रंट में पंच-होल डिस्प्ले और रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सिस्टम है। जैसा कि रेंडर्स में देखा जा सकता है G23 ग्रे, व्हाइट शेड्स और ब्लू वेरियंट में आएगा।

Moto G23 के स्पेसिफिकेशंस
Advertisement
स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Moto G23 में 6.5 इंच की IPS LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz और 400 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। प्रोटेक्शन के लिए पांडा ग्लास है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 5 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है।

प्रोसेसर की बात करें तो यह मोटोरोला का यह फोन Helio G85 चिपसेट से लैस है। बैटरी के लिए इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W टर्बोपावर चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह Android 13 OS पर काम करती है। पुरानी लीक से पता चला है कि इस फोन में 4GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Moto G सीरीज के इस फोन में Dolby Atmos सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर, ड्यूल सिम, 5GHz वाई-फाई, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.1, यूएसबी-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक है। सेफ्टी के लिए इसमें IP52 रेटिंग दी गई है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 162.7, चौड़ाई 74.66, मोटाई 8.19mm और वजन 184.25 ग्राम है। G13 की तुलना में, G23 में बेहतर कैमरा और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। हाल ही में एक लीक के अनुसार, यूरोप में G13 की कीमत 159 यूरो और G23 की कीमत 199 यूरो होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.