Moto G Stylus 5G (2024) या Moto G 5G (2025), कौन सा फोन देता है सुपर वैल्यू फॉर मनी?

दोनों फोन में बड़ी स्क्रीन मिलती है और बड़ी बैटरी मिलती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 मई 2025 16:16 IST
ख़ास बातें
  • दोनों ही बेहतरीन बजट स्मार्टफोन कहे जाते हैं।
  • दोनों ही फोन में 5000mAh कैपिसिटी की बैटरी दी गई है।
  • दोनों ही फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है।

Moto G Stylus 5G (2024) और Moto G 5G (2025), दोनों ही बेहतरीन बजट स्मार्टफोन कहे जाते हैं।

Moto G Stylus 5G (2024) और Moto G 5G (2025), दोनों ही बेहतरीन बजट स्मार्टफोन कहे जाते हैं। दोनों फोन में बड़ी स्क्रीन मिलती है और बड़ी बैटरी मिलती है। दोनों ही फोन में 5000mAh कैपिसिटी की बैटरी दी गई है। साथ ही इनके चिपसेट भी अच्छा परफॉर्म करते हैं। लेकिन दोनों में से कौन सा फोन देता है बेस्ट वैल्यू? इस तुलना के माध्यम से जानते हैं। 

Design and display
दोनों ही मोटोरोला फोन में फ्लैट डिस्प्ले हैं जिसमें पंच होल डिजाइन है। लेकिन Moto G 5G (2025) में बेजल्स चिन की ओर कुछ मोटे हैं। दोनों फोन में एक जैसा ही लैदर फिनिश दिया गया है। यह प्रीमियम लुक देता है और ग्लास बैक की तुलना में बेहतर ग्रिप देता है। 

Motorola के दोनों फोन 6.7 इंच डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आते हैं। लेकिन Moto G Stylus में OLED डिस्प्ले है जो ज्यादा वाइब्रेंट कलर्स पैदा करता है। इसमें रिजॉल्यूशन भी ज्यादा दिया गया है। वहीं, Moto G 5G (2025) में LCD पैनल है। 
Advertisement

Camera
दोनों ही फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। साथ में 13MP अल्ट्रावाइड लेंस है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल कैमरा है। Moto G Stylus 5G लो-लाइट में भी अच्छे रिजल्ट ले आता है। यह इमेज डिटेल ज्यादा बेहतर पैदा करता है। साथ ही नॉइज रिडक्शन भी संभालता है। वहीं, Moto G (2025) को लो-लाइट में संघर्ष करना पड़ता है। डिटेल कम दिखती हैं। साथ ही ब्लर और नॉइज भी ज्यादा नजर आता है। Moto G 5G (2025) सेल्फी कैमरा संतोषजनक रिजल्ट दे देता है। 
Advertisement

Performance and software
Moto G Stylus 5G (2024) में Snapdragon 6 Gen 1 (4nm) चिपसेट है। Moto G 5G (2025) में Dimensity 6300 (6nm) चिपसेट है। 
Advertisement

Battery 
दोनों ही फोन में 5000mAh बैटरी मिलती है। यह एक पूरा दिन आराम से निकाल सकती है। दोनों ही फोन में USB-C चार्जिंग पोर्ट है और दोनों फोन 30W चार्जिंग स्पीड के साथ आते हैं। Stylus मॉडल में कंपनी ने 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है। 
Advertisement

Price
Moto G Stylus 5G (2024) की कीमत लगभग 25,000 रुपये है। जबकि Moto G 5G (2025) की कीमत लगभग 17,300 रुपये है। दोनों ही फोन बजट यूजर्स के लिए काफी उपयोगी हैं। लेकिन कहीं कहीं पर कुछ अंतर है जो यूजर की चॉइस पर निर्भर करता है। अगर आपको OLED डिस्प्ले, बेहतर कैमरा, वायरलेस चार्जिंग चाहिए तो Moto G Stylus 5G (2024) की ओर जा सकते हैं। वहीं, अगर बजट बहुत ज्यादा टाइट है और ऐसा फोन चाहिए जो रोजमर्रा की जरूरतों को निभा सके तो Moto G 5G (2025) की ओर जा सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.