Moto G Power (2025) 5G कनेक्टिविटी, 5000mAh बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च! एक साथ मिले कई सर्टिफिकेशन

FCC लिस्टिंग में कथित Moto G Power 5G (2025) को 5G और 4G LTE सपोर्ट, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth BR/EDR/LE और NFC का पता चला।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 नवंबर 2024 17:31 IST
ख़ास बातें
  • Moto G Power 5G (2025) को एक साथ कई सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्टेड देखा गया
  • फोन को FCC, TUV Rheinland और UL Demko सर्टिफिकेशन मिला है
  • फोन 4850mAh रेटेड बैटरी क्षमता (जो 5000mAh हो सकती है) के साथ आ सकता है

Photo Credit: Moto G Power 5G (2024) (ऊपर तस्वीर में) को इस साल अगस्त में लॉन्च किया गया था

Motorola ने सबसे पहले 2020 में Moto G Power लॉन्च किया था। कंपनी ने इस साल की शुरुआत में Moto G Power 5G (2024) के साथ लाइनअप को रिफ्रेश किया और अब, ऐसा प्रतीत होता है कि इसका 2025 वर्जन जल्द लॉन्च होने के लिए तैयार है। कथित हैंडसेट को एक साथ कई सर्टिफिकेशन मिले हैं, जिनके जरिए नए Motorola स्मार्टफोन के कुछ डिटेल्स भी सामने आए हैं। इससे पहले अगस्त में, Moto G Power (2025) का रेंडर लीक हुआ था, जिसमें इसके डिजाइन का खुलासा हुआ था।

Moto G Power 5G (2025) को एक साथ कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर लिस्टेड देखा गया है। पहला सर्टिफिकेशन FCC (via 91mobiles) था और उसके बाद फोन को TUV Rheinland और UL Demko सर्टिफिकेशन पोर्टल पर भी देखा गया। यहां कथित G Power (2025) के बैटरी कैपेसिटी, चार्जिंग क्षमता और डिजाइन फीचर्स के बारे में पता चला। FCC में फोन XT2515-1 मॉडल नंबर के साथ लिस्टेड था। लिस्टिंग में XT2515-2, XT2515-3 और XT2515V मॉडल नंबर भी थे, जो इसके विभिन्न वेरिएंट्स हो सकते हैं।

इस लिस्टिंग में कथित Moto G Power 5G (2025) को 5G और 4G LTE सपोर्ट, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth BR/EDR/LE और NFC का पता चला। फोन GNSS, FM और WPT (वायरलेस पावर ट्रांसफर) क्षमताओं के साथ लिस्टेड था। इससे यह भी पता चलता है कि फोन वायरलेस चार्जिंग से लैस होगा। वहीं, UL Demko सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में कथित Moto G Power फोन में 20W चार्जिंग आउटपुट का संकेत मिलता है, जो G Power (2024) में मौजूद 30W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट से कम है। इसके अलावा, इसे 4850mAh रेटेड बैटरी क्षमता (जो 5000mAh हो सकती है) के साथ लिस्ट किया गया था।

इससे पहले फोन के रेंडर को लीक किया जा चुका है। स्मार्टफोन के इस कॉन्सेप्ट रेंडर को मॉडल नंबर Vegas XT2515-1 के साथ शेयर किया गया था। फोटो में स्मार्टफोन के रियर में ट्रिपल-कैमरा सेटअप नजर आया था जो इस साल के ड्यूल कैमरा 50 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल यूडब्ल्यू कॉन्फिगरेशन से अलग था। इसके अलावा कैमरा आइलैंड में Moto Edge 50 Pro जैसे हाल ही में आए Edge सीरीज के डिवाइस के समान एक नया डिजाइन था।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. गर्मी की शुरुआत में जबरदस्त सस्ते मिल रहे AC, कीमत 20 हजार से भी कम, ऑनलाइन मिल रही छूट
  2. WhatsApp, Facebook पर स्कैम से होगा बचाव, Meta ने नए स्कैम डिटेक्शन टूल किए लॉन्च
  3. U&i ने Rs 1,099 में लॉन्च की Entry Star 100 स्मार्टवॉच, इसमें हैं कर्व्ड डिस्प्ले और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीच
#ताज़ा ख़बरें
  1. गर्मी की शुरुआत में जबरदस्त सस्ते मिल रहे AC, कीमत 20 हजार से भी कम, ऑनलाइन मिल रही छूट
  2. Motorola Edge 70 Fusion+ हुआ लॉन्च, 5,200mAh की बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. TVS के Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर का शुरुआती प्राइस 49,999 रुपये हुआ, कंपनी ने दिया BaaS का ऑप्शन
  4. Samsung Galaxy S26 ने बनाया प्री-ऑर्डर का रिकॉर्ड, Ultra मॉडल की सबसे ज्यादा डिमांड
  5. 6000mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy M17e की कीमत हुई लीक, 17 मार्च को भारत में होना है लॉन्च
  6. PlayStation Plus March 2026 Games Catalogue: 17 मार्च से फ्री में खेलें ये 8 धांसू PS गेम्स
  7. Huawei ने लॉन्च किए 98-इंच साइज तक के 4 MiniLED TV, 288Hz रिफ्रेश रेट और भरपूर गेमिंग फीचर्स
  8. Facebook और WhatsApp पर अब AI से पकड़े जाएंगे ऑनलाइन स्कैमर्स, जानें क्या है नया अलर्ट सिस्टम
  9. Apple के iPhone Fold में हो सकता है iPad जैसा यूजर इंटरफेस
  10. Philips Baristina Bar Pro 500 कॉफी मशीन लॉन्च, 1 मिनट में तैयारी होगी शानदार कॉफी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.