Moto G 5G की पहली सेल आज, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Moto G 5G स्मार्टफोन की कीमत वैसे तो भारत में 24,999 रुपये है, जिसमें आपको इसका एकमात्र 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट प्राप्त होगा। लेकिन 4,000 रुपये की छूट के साथ Flipkart यह फोन 20,999 रुपये खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2020 10:02 IST
ख़ास बातें
  • Moto G 5G भारत का सबसे सस्ता 5जी फोन है
  • मोटो जी 5जी पर मिल रही है 4,000 रुपये की छूट
  • HDFC कार्ड पर मिल रही है अतिरिक्त 1000 रुपये की छूट

Moto G 5G फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है

Moto G 5G स्मार्टफोन की पहली सेल आज भारत में आयोजित होने वाली है, यह सेल दोपहर 12 बजे से Flipkart शुरू होगी। OnePlus Nord के बाद अब यह देश का सबसे सस्ता 5जी फोन है। स्मार्टफोन की खासियतों की बात करें, तो यह 750जी प्रोसेसर से लैस है और इस फोन में आपको 5,000 एमएएच तक की बैटरी मिलेगी। इसके अलावा इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 6.7 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन मिलती है। आपको बता दें, शुरुआती रूप में आपको मोटो जी 5जी स्मार्टफोन पर 4,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।
 

Moto G 5G price in India, sale details

मोटो जी 5जी स्मार्टफोन की कीमत वैसे तो भारत में 24,999 रुपये है, जिसमें आपको इसका एकमात्र 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट प्राप्त होगा। लेकिन जैसे कि हमने बताया शुरुआती रूप में इस फोन को 4,000 रुपये की छूट के साथ Flipkart पर उपलब्ध कराया गया है यानी कि आज दोपहर 12 बजे के बाद आप इस फोन को 20,999 रुपये खरीद सकते हैं। Moto G 5G को वॉलकैनिक ग्रे और फ्रॉस्टेड सिल्वर रंग विकल्पों में खरीद के लिए उपलब्ध कराया गया है।

फोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है और लॉन्च ऑफर में फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत कैशबैक शामिल है। HDFC बैंक कार्ड पर 1,000 रुपये की छूट मिल रही है, जिसके बाद फोन को 19,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
 

Moto G 5G specifications

मोटो जी 5जी फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करता है। इसमें 6.7 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) LTPS डिस्प्ले मौजूद है, जिसकी पिक्सल डेंसिटी 394पीपीआई है। इसके अलावा यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम मिलता है। वहीं, यह फोन 64 जीबी स्टोरेज के साथ लिस्ट है, जिसमें 1 टीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट भी मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर और 118 डिग्री फिल्ड ऑफ व्यू वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी वाइड-एंगल कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए में f/2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।  

मोटो जी 5जी फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 20 वॉट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग विकल्प मिलता है। फोन की बैटरी दो दिन तक आपका साथ देती है। इसके इलावा फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5जी, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.1, Wi-Fi 802.11ac, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, जीपीएस आदि मौजूद है। मोटो जी 5जी फोन डस्ट रसिस्टेंट के लिए IP52 सर्टिफाइड है। फोन का डायमेंशन 166x76x10mm और भार 212 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  3. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  4. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  5. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  6. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  7. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  8. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  9. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  10. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.