2GB रैम के साथ Moto E13 फोन ऑक्टाकोर प्रोसेसर, Android 13 के साथ गीकबेंच पर स्पॉट!

Moto E13 को कथित तौर पर गीकबेंच बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया है।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2022 09:42 IST
ख़ास बातें
  • Moto E13 को कथित तौर पर गीकबेंच बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया है।
  • यह 2GB रैम के साथ लॉन्च हो सकता है।
  • फोन में एंड्रॉयड 13 ओएस भी देखने को मिल सकता है।

Moto E (2020) (फोटो में) को कंपनी ने जून 2020 में लॉन्च किया था।

Motorola का एक और फोन गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। यह E सीरीज का फोन है और इसे Moto E13 कहा जा रहा है। लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशंस भी पता चलते हैं जिसमें इसके OS और प्रोसेसर के बारे में डिटेल्स सामने आती हैं। फोन में 2 जीबी रैम और ऑक्टाकोर प्रोसेसर बताया गया है। यह एंड्रॉयड 13 ऑपेरेटेड फोन होगा, ऐसा कहा गया है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इसके बारे में कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 

Moto E13 को कथित तौर पर गीकबेंच बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया है। लिस्टिंग में फोन के अंदर Unisoc T606 SoC बताया गया है। इसका कोडनेम एम170 बताया गया है। जीएसएम एरेना की रिपोर्ट के अनुसार, गीकबेंच लिस्टिंग में फोन के अंदर 1.78 जीबी रैम देखने को मिल सकती है। यानि कि यह 2GB रैम के साथ लॉन्च होगा। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड 13 ओएस भी देखने को मिल सकता है। स्कोर्स की बात करें तो इसने सिंगल कोर टेस्ट में 318 पॉइंट का स्कोर किया है और मल्टीकोर टेस्ट में 995 पॉइंट का स्कोर किया है। 
Advertisement

लिस्टिंग में फोन के बारे में अन्य कोई स्पेसिफिकेशंस पता नहीं चलते हैं। कंपनी ने अन्य स्मार्टफोन लॉन्च के बारे में बात करें तो यह 15 दिसंबर को Moto X40 स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। यह फोन फिलहाल चीन में लॉन्च होने जा रहा है। Moto X40 एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। इसके लॉन्च का समय चीनी समयानुसार शाम 7.30 बजे है जबकि भारतीय समयानुसार यह शाम 5 बजे है। 

Moto X40 स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें Snapdragon 8 Gen 2 SoC देखने को मिलेगा जो कि क्वालकॉम की ओर से लेटेस्ट प्रोसेसर है। फोन में 4,600mAh बैटरी दी गई है। जिसके साथ में 125W फास्ट चार्जिंग होने की बात भी कही गई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  5. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.