MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?

MIVI ने भारतीय बाजार में पहला फोन MIVI One 5G लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला समान कीमत में Vivo T5e और Realme C100x से हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 सितंबर 2026 16:29 IST
ख़ास बातें
  • MIVI One 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसटे है।
  • Vivo T5e में ऑक्टा कोर UNISOC T7225 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Realme C100x में ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर मिलता है।

MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x

Photo Credit: MIVI/Vivo/Realme

MIVI ने भारतीय बाजार में पहला फोन MIVI One 5G लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला समान कीमत में Vivo T5e और Realme C100x से हो रहा है। MIVI One 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नपड्रैगन 4 जेन 2 4nm मोबाइल प्लेटफॉर्म दिया गया है। जबकि Vivo T5e में ऑक्टा कोर UNISOC T7225 प्रोसेसर मिलता है। वहीं Realme C100x में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। आइएMIVI One 5G,  Vivo T5e और Realme C100x के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x

कीमत

Advertisement

MIVI One 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹12,999 है। जबकि Vivo T5e के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹13,999 है। वहीं Realme C100x के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹14,999 है।

डिस्प्ले

MIVI One 5G में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600×720 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं Vivo T5e में 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। जबकि Realme C100x में 6.8 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले आती है, जिसका रेजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 900 निट्स HBM ब्राइटनेस है।

Advertisement

बैटरी बैकअप

MIVI One 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Vivo T5e में 5,500mAh बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Realme C100x में 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

ऑपरेटिंग सिस्टम 

MIVI One 5G एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। जबकि Vivo T5e एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ आता है। वहीं Realme C100x एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 के साथ आता है।

Advertisement

प्रोसेसर

MIVI One 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नपड्रैगन 4 जेन 2 4nm मोबाइल प्लेटफॉर्म दिया गया है। जबकि Vivo T5e में ऑक्टा कोर UNISOC T7225 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Realme C100x में ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर मिलता है।

Advertisement

कैमरा सेटअप 

MIVI One 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Vivo T5e के रियर में f/2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Realme C100x के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल AI कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Advertisement

MIVI One 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, 3.5 मिमी जैक, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। जबकि Vivo T5e में वाई-फाई 2.4 GHz, ब्लूटूथ 5.2, यूएसबी टाइप सी 2.0,जीपीएस, ओटीजी और एफएम का सपोर्ट मिलता है। वहीं Realme C100x में वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5 मिमी ऑडियो जैक मिलता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.