MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

MIVI ने भारतीय बाजार में अपना पहला नया स्मार्टफोन MIVI One 5G  लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 सितंबर 2026 14:09 IST
ख़ास बातें
  • MIVI One 5G में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • MIVI One 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • MIVI One 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है।

MIVI One 5G में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: MIVI

MIVI ने भारतीय बाजार में अपना पहला नया स्मार्टफोन MIVI One 5G  लॉन्च कर दिया है। MIVI के इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 6000mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया गया है। यहां हम आपको MIVI One 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

MIVI One 5G Price

MIVI One 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹14,999 और बिग बिलियन डेज नेट प्रभावी कीमत ₹11,999 है, जिसमें 1,000 बैंक ऑफर शामिल है। 6GB+128GB के स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹15,999 और बिग बिलियन डेज नेट प्रभावी कीमत ₹13,499 है, जिसमें ₹1,500 बैंक ऑफर शामिल है। वहीं 8GB+128GB के स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹16,999 और बिग बिलियन डेज नेट प्रभावी कीमत ₹14,999 है, जिसमें ₹1,500 बैंक ऑफर शामिल है। यह फोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।

Advertisement

MIVI One 5G Features & Specifications

MIVI One 5G में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600×720 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नपड्रैगन 4 जेन 2 4nm मोबाइल प्लेटफॉर्म दिया गया है, जिसके साथ Adreno 613 GPU दिया गया है। इसमें 4GB/6GB/8GB LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यह फोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो One 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लबाई 168.2 मिमी, मोटाई 9.15 मिमी और वजन 219 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, ड्यूल 4G VoLTE, 3.5 मिमी जैक, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.