Samsung यूज़र्स अब Windows PC पर आसानी से कर सकते हैं फाइल ट्रांस्फर

Samsung Galaxy यूज़र्स इस फीचर का इस्तेमाल करने पर फोन से अपने पीसी पर "फोल्डर के अलावा सभी तरह की फाइलों" को ड्रैग और ड्रॉप कर ट्रांसफर कर सकते हैं।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2020 18:02 IST
ख़ास बातें
  • Link To Windows ऐप के जरिए वाई-फई से हो जाएगी फाइल ट्रांस्फर
  • बिना केबल के सैमसंग गैलेक्सी यूज़र्स कर सकेंगे फाइलें इधर से उधर
  • यह फीचर खास तौर पर Samsung Galaxy डिवाइसों के लिए उपलब्ध

Microsoft 'Link To Windows' ऐप कुछ चुनिंदा Samsung Galaxy डिवाइसों के लिए हैं

Samsung स्मार्टफोन यूजर्स अब अपने स्मार्टफोन से Windows 10 PC पर बिना केबल के केवल फाइलों को 'ड्रैग एंड ड्रॉप' कर ट्रांसफर कर सकते हैं। इसकी जानकारी Microsoft ने खुद दी है। यह नया फीचर चुनिंदा सैमसंग गैलेक्सी डिवाइसों पर काम करेगा, जो लेटेस्ट 'Link to Windows' ऐप चला रहे हैं। यह ऐप विंडोज़ 10 पीसी को आपके गैलेक्सी फोन से जोड़ेगा। इसके अलावा ड्रैग एंड ड्रॉप का सपोर्ट केवल विंडोज़ इनसाइडर तक ही सीमित है। बता दें कि विडोज़ में एक ‘Your Phone' डेस्कटॉप ऐप आता है, जो माइक्रोसॉफ्ट Windows 10 को  Android डिवाइसों से जोड़ता है। दूसरी ओर 'लिंक टू विंडोज' एक अलग नाम के तहत खास तौर पर सैमसंग फोन के लिए विकसित किया गया है।

यूज़र्स माइक्रोसॉफ्ट सपोर्ट प्लेटफॉर्म पर 'लिंक टू विंडोज़' ऐप को सपोर्ट करने वाली सैमसंग गैलेक्सी डिवाइसों की पूरी लिस्ट देख सकते हैं।
Advertisement

ड्रैग एंड ड्रॉप फीचर की बात करें तो इस फीचर की घोषणा माइक्रोसॉफ्ट फोरम पर की गई है और इसे पहली बार SamMobile द्वारा देखा गया। सैमसंग फोरम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, गैलेक्सी यूज़र्स इस फीचर का इस्तेमाल करने पर फोन से पीसी तक "फोल्डर के अलावा सभी तरह की फाइलों" को ड्रैग और ड्रॉप कर सकते हैं। कंपनी ने कहा है कि इस फीचर के सही से काम करने के लिए सैमसंग गैलेक्सी डिवाइस में 'लिंक टू विंडोज' का 1.5 या उससे नया वर्ज़न होना चाहिए। इसके अलावा Microsoft यह भी जानकारी साझा करती है कि फोन और पीसी को एक ही वाई-फाई नेटवर्क से जुड़ा होना जरूरी है। इसके अलावा कोई भी फाइल 512MB से बड़ी नहीं होनी चाहिए।

इस बीच, Sammobile की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह फीचर उस Windows 10 PC पर काम करेगा, जो लेटेस्ट इनसाइडर बिल्ड पर काम करता हो।
Advertisement
 

How to use file drag and drop?

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, सैमसंग यूजर्स को सबसे पहले 'Your Phone' ऐप को पीसी पर खोलना होगा और ड्रैग एंड ड्रॉप फीचर का इस्तेमाल करने के लिए फोन स्क्रीन पर जाना होगा। Microsoft ने आगाह किया है कि यूज़र्स फाइलों को केवल फोन की गैलरी ऐप या सैमसंग माई फाइल्स ऐप से ही खींच सकते हैं।

एक बार जब यूज़र्स Your Phone ऐप पर फोन स्क्रीन खोल लेते हैं, तो वे ट्रांसफर करने वाली फाइलों को खोजने के लिए My Files ऐप या Gallery ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Advertisement

जैसा कि नाम से पता चलता है ड्रैग और ड्रॉप फीचर में आपको ट्रांस्फर करने वाली फाइल को खींच कर पीसी के फाइल सिस्टम पर छोड़ देना होता है। इससे कॉपी और पेस्ट करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कई स्टेप्स बच जाते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. 40 इंच स्मार्ट टीवी, कीमत 11 हजार से भी कम, Amazon पर बंपर ऑफर पर TV
  4. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच स्मार्ट टीवी, कीमत 11 हजार से भी कम, Amazon पर बंपर ऑफर पर TV
  2. ₹5000 से कम में स्मार्टवॉच, Flipkart सेल, डिस्काउंट पर खरीदें ये 5 ऑप्शन
  3. Motorola Razr Flex 27 का लॉन्च कंफर्म, 50MP दो कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे होंगे फीचर्स!
  4. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  6. Airtel का गजब ऑफर! 1 महीने के प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज पर 2 महीने चलेगा प्लान!
  7. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.