Micromax Infinity N11 और Infinity N12: जानें दाम और सारे स्पेसिफिकेशन

Micromax ने आज भारत में डिस्प्ले नॉच वाले दो नए स्मार्टफोन Infinity N11 और Infinity N12 को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2018 11:48 IST
ख़ास बातें
  • मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ आएंगे दोनों ही स्माटफोन
  • 8,999 रुपये में बेचा जाएगा Micromax Infinity N11
  • इनफिनिटी एन12 की कीमत 9,999 रुपये

Micromax Infinity N11 और Infinity N12 लॉन्च

Micromax ने आज भारत में डिस्प्ले नॉच वाले दो नए स्मार्टफोन Infinity N11 और Infinity N12 को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि माइक्रोमैक्स इनफिनिटी एन11 और इनफिनिटी एन12 स्मार्टफोन कंपनी की नई Infinity N-सीरीज का हिस्सा हैं। दोनों ही स्मार्टफोन डिस्प्ले नॉच औऱ दो रियर कैमरों के साथ आएंगे। फोन की जान फूंकने के लिए 4,000एमएएच की बैटरी मिलेगी। अहम खासियतों की बात करें तो Micromax के दोनों ही फोन आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर और फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ आएंगे। आइए अब आपको Micromax Infinity N11 और Infinity N12 की कीमत, लॉन्च ऑफर और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से बताते हैं।
 

Micromax Infinity N11 और Infinity N12 की भारत में कीमत

भारत में माइक्रोमैक्स इनफिनिटी एन11 और इनफिनिटी एन12 की कीमत क्रमश: 8,999 रुपये और 9,999 रुपये है। दोनों ही स्मार्टफोन की बिक्री 25 दिसंबर से सभी ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर पर शुरू हो जाएगी। Infinity N12 स्मार्टफोन को ब्लू लगून, वेलवेट रेड और वियोला रंग में उतारा गया है, फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है कि Infinity N11 किस रंग में बेचा जाएगा। Micromax ने Reliance Jio के साथ हाथ मिलाया है। डिवाइस खरीदने पर 2,200 रुपये का कैशबैक और 198 रुपये और 299 रुपये वाले प्लान के साथ 50 जीबी डेटा मिल रहा है।
 

Micromax Infinity N12 के बैक पैनल पर हैं दो रियर कैमरे

Micromax Infinity N11 और Infinity N12 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला माइक्रोमैक्स इनफिनिटी एन11 और इनफिनिटी एन12 दोनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलते हैं। Micromax ने कहा कि अगले 45 दिनों में फोन के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट को जारी कर दिया जाएगा। दोनों ही हैंडसेट में 6.19 इंच एचडी+ (720x1500 पिक्सल) डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.9:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 2 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर है। Infinity N11 में 2 जीबी तो वहीं, Infinity N12 में 3 जीबी रैम दी गई है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए दोनों ही फोन में 32 जीबी स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव होगा।

अब बात कैमरा सेटअप की। Micromax Infinity N11 और Infinity N12 स्मार्टफोन में दो रियर कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए Infinity N11 में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर तो वहीं इनफिनिटी एन12 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट मिलेगा। फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी है। अब बात कनेक्टिविटी की। Micromax Infinity N11 और Infinity N12 दोनों ही स्मार्टफोन में 4जी वोल्ट, वाई-फाई, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large battery that can last all day
  • Nearly-stock Android interface
  • Eye-catching colour options
  • Bad
  • Disappointing camera performance
  • Preinstalled apps are loaded with ads
  • Stutters and lags frequently under stress
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.19 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1500 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.19 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1500 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
संबंधित ख़बरें
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.