Meizu M9 Note में हो सकता है स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर

Meizu M9 Note स्मार्टफोन को चीनी सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किया गया है। जानें इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 6 फरवरी 2019 11:57 IST
ख़ास बातें
  • टीना पर लिस्ट हुआ मॉडल नंबर M923Q
  • Meizu M9 Note में 6.2 इंच का आईपीएस पैनल हो सकता है
  • 20 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर हो सकता है Meizu M9 Note में

Meizu M9 Note में हो सकता है स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर

Photo Credit: Weibo

मोबाइल निर्माता कंपनी मेज़ू के Meizu M9 Note स्मार्टफोन को चीनी सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से मेज़ू एम9 नोट के सभी स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चल रहा है। Meizu M9 Note का कथित प्रतिद्धंदी हैंडसेट Xiaomi का Redmi Note 7 स्मार्टफोन होगा। TENAA लिस्टिंग में हैंडसेट का मॉडल नंबर M923Q दिख रहा है। साथ ही इस बात का भी पता चला है कि स्मार्टफोन के पिछले हिस्से में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर होगा।

Meizu M9 Note में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2244 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले होगा। मेज़ू ब्रांड का यह हैंडसेट एंड्रॉयड 9.0 पाई (Android 9.0 Pie) के साथ आएगा। टीना लिस्टिंग के मुताबिक, स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम का इस्तेमाल किया जाएगा। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए फोन में 64 जीबी की स्टोरेज होगी। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाना संभव होगा। Meizu फोन के बैक पैनल पर फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।
Advertisement

लिस्टिंग से इस बात का भी पता चला है कि फोन में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर होगा। फोन में जान फूंकने के लिए 3,900 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 153.11x74.34x8.65 मिलीमीटर और इसका वजन 169.7 ग्राम हो सकता है। कंपनी Meizu M9 Note स्मार्टफोन को डार्क ओकरे, सिल्वर ओकरे और स्टारी ब्लू रंग में उतार सकती है। कुछ समय पहले सामने आए रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) को देखने से इस बात का पता चलता है कि Meizu M9 Note में वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच हो सकता है।

Meizu M9 Note को सबसे पहले चीनी मार्केट में उतारा जाएगा, जहां इसकी सीधी भिड़ंत Redmi Note 7 से होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि रेडमी नोट 7 भी 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ आता है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलटीपीएस डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Meizu M9 Note specifications, Meizu M9 Note, Meizu, TENAA
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  2. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  3. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  4. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  5. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  6. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  7. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  8. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  9. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  10. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.