Meizu 21 Pro लॉन्च हुआ 16GB रैम, 1TB स्टोरेज, 80W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत

Meizu 21 Pro में 6.79 इंच BOE डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 2K रिजॉल्यूशन है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 मार्च 2024 12:39 IST
ख़ास बातें
  • Meizu 21 Pro में 6.79 इंच BOE डिस्प्ले दिया गया है
  • इसमें 1250 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है।
  • फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर है।

Meizu 21 Pro में 6.79 इंच BOE डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 2K रिजॉल्यूशन है।

Photo Credit: Meizu

Meizu ने घरेलू मार्केट में Meizu 21 Pro को लॉन्च किया है। चीनी कंपनी ने Meizu 21 सीरीज में यह नया एडिशन किया है जिसमें स्टैंडर्ड वर्जन के मुकाबले फीचर्स को अपग्रेड किया गया है। इससे पहले कंपनी ने Meizu 21 स्मार्टफोन इसी सीरीज में पेश किया था जो कि पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुआ था। Meizu 21 Pro में डिजाइन समान रखा गया है लेकिन फीचर्स में कुछ अपग्रेड किया गया है। फोन में 6.79 इंच BOE डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 2K रिजॉल्यूशन है। यह रियर में वर्टीकल कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें RGB एलईडी फ्लैश भी है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी नए फीचर्स के बारे में। 
 

Meizu 21 Pro price

Meizu 21 Pro के 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 4999 युआन (लगभग 58,000 रुपये) है, जबकि 16 जीबी रैम 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 5399 युआन (लगभग 62,000 रुपये) में आता है। टॉप वेरिएंट 16 जीबी रैम, और 1TB स्टोरेज के साथ 5899 युआन (लगभग 67,000 रुपये) में लिस्टेड है। फोन में Starry Night Black, Meizu White Laurel Green (Silicone), और Glacier Blue कलर ऑप्शंस मिल जाते हैं। 
Advertisement
 

Meizu 21 Pro specifications

Meizu 21 Pro में 6.79 इंच BOE डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 2K रिजॉल्यूशन है। स्क्रीन में आगे की तरफ पंच होल डिजाइन है। इसमें 1250 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। रिफ्रेश 120Hz है। फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर है। 

कैमरा की बात करें तो फोन में रियर में वर्टिकल सेटअप वाला ट्रिपल कैमरा मिलता है। इसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है, साथ में 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर, और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर है जिसमें 3X ऑप्टिकल जूम दिया गया है। इसमें 30X डिजिटल जूम फीचर भी है। सेल्फी के लिए फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ आता है। फोन में OIS और EIS सपोर्ट भी है। यह 8K तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। 
Advertisement

प्रोसेसिंग की बात करें तो फोन में 16 जीबी रैम के साथ Snapdragon 8 Gen 3 की पेयरिंग दी गई है। स्टोरेज 1TB है। डिवाइस में वीसी लिक्विड कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है जिससे कि फोन हीट होने से बचाया जा सकेगा। इस फोन में 5,050mAh बैटरी दी गई है जिसमें 80W फास्ट चार्जिंग, और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है। यह 10W रीवर्स वायरलेस चार्जिंग के साथ आता है। यह फोन Flyme OS पर रन करता है, साथ में कुछ AI फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें डुअल स्पीकर हैं, और कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.4, WiFi, NFC सपोर्ट है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  3. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  4. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  5. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  6. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  2. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  3. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  4. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  5. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  7. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  8. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  9. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  10. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.