NxtQuantum OS पर चलने वाले नए स्मार्टफोन का टीजर माधव सेठ ने किया जारी

भारतीय स्मार्टफोन बाजार तेजी के साथ आगे बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 मई 2025 16:03 IST
ख़ास बातें
  • भारतीय स्मार्टफोन बाजार तेजी के साथ आगे बढ़ता जा रहा है।
  • माधव सेठ ने nxtQ NxtQuantum OS पावर्ड आगामी फोन का टीजर पोस्ट किया है।
  • NxtQuantum OS वाला नया स्मार्टफोन Alcatel स्मार्टफोन से अलग है।

nxtQ पर चलने वाला फोन जल्द दस्तक देगा।

Photo Credit: Flipkart/nxtQ

भारतीय स्मार्टफोन बाजार तेजी के साथ आगे बढ़ता जा रहा है। कुछ सप्ताह पहले माधव सेठ ने भारत में अल्काटेल (Alcatel) स्मार्टफोन के लॉन्च की घोषणा की थी। कहा था कि वे लॉन्च के लिए Nxtcell टीम के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। आज उन्होंने nxtQ NxtQuantum OS पावर्ड आगामी फोन का एक टीजर पोस्ट किया है। टीजर में लिखा है कि "यह एक ऐसा फोन है जिसकी कल्पना और निर्माण भारत में ही किया गया है। इसे बॉर्डर, पॉकेट और जीवन से पार लाने के लिए बनाया गया है। इंडिया से सबके लिए।" आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
माधव सेठ NxtQuantum Shift Technologies और Nxtcell India कंपनी के सीईओ हैं। हालांकि, NxtQuantum OS वाला नया स्मार्टफोन Alcatel स्मार्टफोन से अलग है, क्योंकि Flipkart पर दोनों फोन के लिए पेज लाइव हो गए हैं। Alcatel V3 Ultra टीजर ने फोन के डिजाइन और स्टाइलस फोन का खुलासा किया है जो कि कंपनी के पिछले टीजर से मिलता है। कंपनी ने यह भी कंफर्म किया है कि फोन में पढ़ने, देखने, स्क्रॉल करने और क्रिएशन के लिए अलग मोड के साथ नेक्स्ट जेन स्क्रीन होगी। NxtQuantum OS फोन अभी भी शुरुआती फेज में है। इसका लॉन्च का समय नजदीक आने पर ज्यादा जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

आपको बता दें कि Alcatel जल्द ही भारतीय बाजार में अपने प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। ब्रांड ने इसके लिए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के साथ भागीदारी की है। कंपनी के ये नए स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट के क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म FK Minutes के जरिए भी उपलब्ध होंगे। कंपनी के इस कदम के पीछे की वजह भारत में अपनी उपस्थिति को बढ़ाना है। कंपनी का कहना है कि वह अपने नवीनतम स्मार्टफोन के जरिए यूजर्स को ज्यादा एडवांस्ड टेक्नोलॉजी मुहैया करवाना चाहती है। 

Alcatel ने पुष्टि की है कि ये स्मार्टफोन भारत में ही तैयार किए जाएंगे। कंपनी मेक इन इंडिया पहल के तहत इनको तैयार करेगी। ब्रांड ने कहा है कि वह फ्रेंच डिजाइन के साथ प्रीमियम फीचर्स वाले फोन यूजर्स के लिए उपलब्ध करेगी। कंपनी शहरों में डिजिटल एक्टिव ग्राहकों को टारगेट करने का प्लान कर रही है। इसके अलावा टियर-II और टियर-III शहरों में भी कंपनी अपनी पहुंच बढ़ाने पर ध्यान देगी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: NxtQuantum OS, nxtQ, Madhav Sheth, Alcatel

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.