नाइट-विज़न कैमरे वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन लॉन्च

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 7 जून 2016 18:30 IST
डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगेन स्थित ल्यूमिगन कंपनी ने अपना नया स्मार्टफोन टी3 लॉन्च किया है। इसे नाइट-विज़न कैमरा से लैस दुनिया का पहला स्मार्टफोन बताया जा रहा है। इसका मतलब है कि यह स्मार्टफोन रात को घनघोर अंधेरे में भी अच्छी क्वालिटी की तस्वीरें ले पाएगा। ज्ञात रहे कि इस तरह के कैमरे का इस्तेमाल वाइल्डलाइफ फोटोग्राफ्री में होता है। इस स्मार्टफोन की कीमत 740 डॉलर (करीब 49,400 रुपये) से शुरू होती है। स्मार्टफोन को चुनिंदा मार्केट में इस महीने में उपलब्ध कराया जाएगा।

नाइट विज़न कैमरे के लिए अलावा ल्यूमिगन टी3 में ऑल्टीमीटर, कंपास और टेंप्रेचर सेंसर मौजूद हैं। स्मार्टफोन में बैकटच डिस्प्ले भी है। इसकी मदद से यूज़र किसी भी वेबसाइट को फोन के रियर हिस्से पर स्वाइप करके स्क्रॉल कर सकते हैं। यह स्मार्टफोन वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
 

ल्यूमिगन टी3 को मिलिट्री ग्रेड 316 स्टेनलीस स्टील इस्तेमाल करके बनाया गया है। इसमें 4.8 इंच का एचडी (720 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसपर गोरिल्ला ग्लास 4 की प्रोटेक्शन दी गई है। ल्यूमिगन टी3 में पीडीएएफ, डुअल-टोन फ्लैश और 4के वीडियो सपोर्ट से लैस 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसमें 4 मेगापिक्सल का नाइट विज़न कैमरा भी रियर हिस्से में मौजूद है। यह डुअल-इंफ्रारेड फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है जिससे यूज़र 2के रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।

ल्यूमिगन टी3 स्मार्टफोन 2.2 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो एक्स10 64 बिट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम से लैस है। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0 पर चलेगा। कनेक्टिविटी फ़ीचर में डुअल-सिम, ब्लूटूथ 4.1, माइक्रो-यूएसबी 2.0, इंफ्रारेड,  एनएफसी और वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी शामिल हैं। यह स्मार्टफोन वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lumigon T3
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.