LG X5 (2018) लॉन्च, जानिए स्पेसिफिकेशन और फीचर

LG X5 (2018) स्मार्टफोन दक्षिण कोरिया में लॉन्च हो गया है। यह नया स्मार्टफोन पिछले साल एनाउंस हुए X5 का अपग्रेड है...

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 18 जून 2018 18:33 IST

LG X5 (2018)

LG X5 (2018) स्मार्टफोन दक्षिण कोरिया में लॉन्च हो गया है। यह नया स्मार्टफोन पिछले साल एनाउंस हुए X5 का अपग्रेड है। हैंडसेट में 4500 एमएएच की बड़ी बैटरी है, जो फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करती है। फोन में LG Pay सपोर्ट है, जिससे पीओएस मशीन के ज़रिए पेमेंट संभव है। LG ने स्मार्टफोन के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है, जो यूज़र को अनलॉक के साथ-साथ शटर बटन की भी सुविधा देगा। हैंडसेट बड़े शहरों में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
 

LG X5 (2018) कीमत

LG X5 (2018) की दक्षिण अफ्रीका में कीमत 363,000 कोरियन रिपब्लिक वॉन (22,400 रुपये) है। यह ब्लू रंग विकल्प में आया है।
 

LG X5 (2018) स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला LG X5 (2018) एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है। इसमें 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले है। फोन में काम करता है ऑक्टा-कोर वाला मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर। साथ देते हैं 2 जीबी एलपीडीडीआर3 रैम। LG X5 (2018) में 13 मेगापिक्सल का बैक कैमरा है, जो एलईडी फ्लैश के साथ आया है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है, जिसमें एलईडी फ्लैश भी मिलेगा।

LG ने फोन में 32 जीबी का इंटरनल स्टोरेज दिया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो-यूएसबी, हेडफोन जैक सपोर्ट के साथ आता है। जैसा कि हमने पहले बताया, फोन के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर है। स्मार्टफोन को पावर देती है 4000 एमएएच की बैटरी। वज़न है 171 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: LG, lg x5 2018
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  7. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  8. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  9. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  10. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.