7,999 रुपये वाला यह स्मार्टफोन कई 'महंगी' तकनीक से है लैस

चीनी फोन निर्माता Lephone ने लंबे समय के बाद अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Dazen 6A भारत में लॉन्च किया है...

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 19 जून 2018 11:48 IST
ख़ास बातें
  • Lephone ने लंबे समय के बाद लेटेस्ट स्मार्टफोन उतारा
  • भारतीय बाज़ार में इसकी कीमत 7,999 रुपये है
  • Lephone Dazen 6A में मिलेगा फेस अनलॉक, डुअल रियर कैमरा

यह स्मार्टफोन कई 'महंगी' तकनीक से है लैस

चीनी फोन निर्माता Lephone ने लंबे समय के बाद अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Dazen 6A भारत में लॉन्च किया है। भारतीय बाज़ार में इसकी कीमत 7,999 रुपये है। फोन में 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज है। Lephone Dazen 6A को भारत में ऑफलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। प्रमुख फीचर की बात करें तो Lephone Dazen 6A में फेस अनलॉक, डुअल रियर कैमरा, 18:9 पैनल और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। पिछले साल Lephone ने  Lephone W15, Lephone W2 और  Lephone W7 उतारे थे, जिनकी कीमत 10 हज़ार के भीतर थी।
 

Lephone Dazen 6A स्पेसिफिकेशन

Lephone Dazen 6A स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। इसमें 5.7 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है। सुरक्षा मिली है 2.5डी कर्व्ड ग्लास की। फोन में काम करता है क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737एच प्रोसेसर। साथ देते हैं 3 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज है 32 जीबी का। स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाना संभव होगा।

कैमरा डिपार्टमेंट में जाएं तो Lephone Dazen 6A के रियर में 13+0.3 मेगापिक्सल का कैमरा है। साथ देता है डुअल टोन एलईडी फ्लैश। कैमरे में शामिल हैं बोकेह, ब्यूटी, फेसक्यूट और पैनोरमा इफेक्ट। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। हैंडसेट में दी गई है 3000 एमएएच की बैटरी।

कनेक्टिविटी के लिहाज़ से Lephone Dazen 6A आया है 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एफएम, यूएसबी टाइप-सी, हेडफोन जैक के सपोर्ट के साथ। पर्याप्त सेंसर के साथ फोन में दिया गया है फिंगरप्रिंट सेंसर भी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737एच

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 0.3-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.