लेनेवो फैब प्लस स्मार्टफोन में है 6.8 इंच का डिस्प्ले, 20,990 रुपये में लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2015 18:56 IST
पहले अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर छूट के साथ 18,490 रुपये में लिस्ट किए जाने के बाद लेनेवो फैब प्लस स्मार्टफोन को भारत में आधिकारिक तौर पर 20,990 रुपये में लॉन्च कर दिया गया। लेनेवो ने जानकारी दी है कि यह हैंडसेट अमेज़न के अलावा क्रोमा और रिलायंस के रिटेल स्टोर में भी उपलब्ध होगा।

गौरतलब है कि लेनेवो फैब प्लस स्मार्टफोन को पहले अगस्त महीने में चीन में आयोजित आईएफए 2015 ट्रेड शो के दौरान लॉन्च किया गया था।

लेनेवो फैब प्लस स्मार्टफोन में 6.8 इंच का फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले होगा जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 326 पीपीआई। हैंडसेट का डिस्प्ले इसकी सबसे बड़ी खासियत है। लेनेवो के नए फैब प्लस स्मार्टफोन की टक्कर 6.8 इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले वाले हुवावे के एसेंड पी8मैक्स स्मार्टफोन से होगी।

(पढ़ें: लेनेवो फैब प्लस बनाम हुवावे एसेंड पी8मैक्स)

लेनेवो फैब प्लस में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी का रैम होगा। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 405 जीपीयू को डिवाइस में शामिल किया गया है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है।
Advertisement

यह डिवाइस एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है जिसके ऊपर वाइब यूज़र इंटरफेस मौजूद है। स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जबकि फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का। यह एक डुअल-सिम (माइक्रो-सिम+नैनो-सिम) स्मार्टफोन है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो नए फैबलेट में 4जी, 3जी, जीपीएस/ए-जीपीएस, वाई-फाई, ब्लूटूथ और माइक्रो-यूएसबी के लिए सपोर्ट मौजूद है। फिलहाल, डिवाइस में भारत में इस्तेमाल हो रहे दोनों एलटीई बैंड के सपोर्ट को लेकर कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। लेनेवो के इस स्मार्टफोन में 3500 एमएएच की बैटरी है। कंपनी का कहना है कि बैटरी 24 घंटे का टॉक टाइम और 350 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देगी। डिवाइस में डॉल्बी एटमस का रियर स्पीकर भी मौजूद हैं। लेनेवो फैब प्लस का डाइमेंशन 186.6x96.6x7.6 मिलीमीटर है और वज़न 220 ग्राम। स्मार्टफोन मेटालिक ग्रे और मिडनाइट ब्लू कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  2. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  3. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  4. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  2. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  3. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  4. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  5. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  6. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  7. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  8. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  9. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  10. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.