लेनेवो फैब प्लस लॉन्च, स्मार्टफोन में है 6.8 इंच का डिस्प्ले

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 31 अगस्त 2015 17:06 IST
लेनेवो ने चीन में अपना फैब प्लस स्मार्टफोन लॉन्च किया है। नए लेनेवो फैब प्लस स्मार्टफोन की कीमत  CNY 2,599 (करीब 27,000 रुपये) है। यह चीन मोबाइल, चीन टेलीकॉम और चीन यूनीकॉम के साथ उपलब्ध होगा। फिलहाल यह साफ नहीं है कि लेनेवो इस स्मार्टफोन को चीन के बाहर लॉन्च करेगा या नहीं।

नए फैब प्लस स्मार्टफोन में 6.8 इंच का फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले होगा जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 326पीपीआई। हैंडसेट का डिस्प्ले इसकी सबसे बड़ी खासियत है। लेनेवो के नए फैब प्लस स्मार्टफोन की टक्कर 6.8 इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले वाले हुवावे के एसेंड पी8मैक्स स्मार्टफोन से होगी।

लेनेवो फैब प्लस में 1.5गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 प्रोसेसर के साथ 2जीबी का रैम होगा। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 405 जीपीयू को डिवाइस में शामिल किया गया है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 32GB है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है।

यह डिवाइस एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है जिसके ऊपर वाइब यूज़र इंटरफेस मौजूद है। स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जबकि फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का। यह एक डुअल-सिम (माइक्रो-सिम+नैनो-सिम) स्मार्टफोन है।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें तो नए फैबलेट में 4जी, 3जी, जीपीएस/ए-जीपीएस, वाई-फाई, ब्लूटूथ और माइक्रो-यूएसबी के लिए सपोर्ट मौजूद है। लेनेवो के इस स्मार्टफोन में 3500एमएएच की बैटरी है। कंपनी का कहना है कि बैटरी 24 घंटे का टॉक टाइम और 350 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देगी। डिवाइस में डॉल्बी एटमस का रियर स्पीकर भी मौजूद है। लेनेवो फैब प्लस का डाइमेंशन 186.6x96.6x7.6mm है और वज़न 220 ग्राम। स्मार्टफोन मेटालिक ग्रे और मिडनाइट ब्लू कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Advertisement

कंपनी ने नए लेनेवो फैब प्लस स्मार्टफोन के लिए दो कवर भी लॉन्च किए हैं। हालांकि, इसकी कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। हैंडसेट लॉन्च किए जाने की खबर सबसे पहले गैजेटब्लेज के द्वारा दी गई थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.