Lenovo Legion Y70 (2026) हुआ 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Lenovo ने चीनी बाजार में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Lenovo Legion Y70 (2026) लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 मई 2026 10:21 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo Legion Y70 (2026) में 6.82 इंच की 2K AMOLED LTPO डिस्प्ले है।
  • Lenovo Legion Y70 (2026) में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
  • Lenovo Legion Y70 (2026) में 8000mAh की बैटरी दी गई है।

Lenovo Legion Y70 (2026) में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Lenovo

Lenovo ने चीनी बाजार में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Lenovo Legion Y70 (2026) लॉन्च कर दिया है। Legion Y70 (2026) के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है। इस फोन में 8000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट से लैस है। आइए Lenovo Legion Y70 (2026) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Lenovo Legion Y70 (2026) Price

Lenovo Legion Y70 (2026) के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2599 युआन (लगभग 36,895 रुपये), 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3199 युआन (लगभग 45,410 रुपये), 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3599 युआन (लगभग 51,090 रुपये) और 16GB+1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4399 युआन (लगभग 62,455 रुपये) है। Legion Y70 के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। इस फोन की बिक्री 9 जून से शुरू होगी।

Lenovo Legion Y70 (2026) Features & Specifications

Lenovo Legion Y70 (2026) में 6.82 इंच की 2K AMOLED LTPO डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 144Hz रिफ्रेश रेट और 7000 निट्स पीक ब्राइनेटस है। डिस्प्ले HDR10+, डीसी डिमिंग और डॉल्बी विजन का सपोर्ट करती है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट के साथ Adreno 829 GPU दिया गया है। इस फोन में 12GB / 16GB LPDDR5x Ultra 9600Mbps RAM के साथ 256GB/512GB/1TB UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 के साथ आता है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है।

कैमरा सेटअप के मामले में Legion Y70 (2026) के रियर में f/1.88 अपर्चर और ओआईएस सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। इस फोन में 8000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  2. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  3. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  4. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  5. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  6. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  7. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  2. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  4. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  5. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  7. UPI पेमेंट 'फ्री' ही रहेगी! जानें P2P ट्रांजैक्शन का पेंच, नहीं होगा जेब पर असर
  8. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  10. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.