Lenovo K13 Pro और Lenovo K13 Note गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन लीक!

लिस्टिंग के अनुसार, Lenovo K13 Pro फोन Android 11 के साथ आ सकता है। फोन में 280PPI पिक्सल डेंसिटी का डिस्प्ले दिया जा सकता है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 6 जीबी रैम मिलेगी। वहीं, स्टोरेज में 64 जीबी और 256 जीबी विकल्प मिलेंगे।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 17 जून 2021 14:58 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo K13 Pro फोन स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस हो सकता है
  • Lenovo K13 Note स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस हो सकता है
  • दोनों फोन “Capri” कोडनेम के साथ हैं लिस्ट
Lenovo K13 Pro और Lenovo K13 Note स्मार्टफोन कथित रूप से गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग पर लिस्ट हुआ है। इस लिस्टिंग के जरिए लेनोवो के13 प्रो और लेनोवो के13 स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी प्राप्त होती है। बता दें, इससे पहले इस साल फरवरी महीने में इस स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारी सामने आई थी। उस समय सामने आई जानकारी के अनुसार, मॉडल नंबर XT2097-15 ब्लूटूथ एसआईजी वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था, जिसके साथ ‘Lenovo K13' मोनिकर दिया गया था। वहीं, अब गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग के जरिए न केवल फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन बल्कि रेंडर भी सामने आ गया है

Mysmartprice की रिपोर्ट के अनुसार, Lenovo K13 Pro स्मार्टफोन गूगल प्ले कंसोल लिस्ट है। लिस्टिंग के अनुसार, फोन Android 11 के साथ आ सकता है। फोन में इसके अलावा, फोन में 280PPI पिक्सल डेंसिटी का डिस्प्ले दिया जा सकता है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 6 जीबी रैम मिलेगी। वहीं, स्टोरेज में 64 जीबी और 256 जीबी विकल्प मिलेंगे।
Advertisement

Pricebaba की रिपोर्ट में कथित तौर पर सीरीज़ के Lenovo K13 Note स्मार्टफोन की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, यह फोन गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में Android 11 के साथ लिस्ट है। वहीं, फोन में एचडी प्लस डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिजॉल्यूशन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 280 पिक्सल होगा। साथ ही फोन स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसके साथ 4 जीबी रैम मिल सकती है।

रिपोर्ट में लेनोवो के13 नोट व प्रो दोनों ही फोन के रेंडर में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले देखा जा सकता है। इसके अलावा, दोनों ही फोन “Capri” कोडनेम के साथ लिस्ट थे।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.