48MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ Lenovo K13 Note लॉन्च, जानें कीमत

Lenovo K13 Note की कीमत RUB 12,490 (लगभग 12,800 रुपये) है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन मिलता है। यह फोन ऑरोरा ग्रे और पर्ल साकुरा कलर ऑप्शन में आता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 23 जून 2021 13:58 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo K13 Note में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • लेनोवो के13 नोट फोन Moto G10 का रीब्रांडेड वर्ज़न है
  • फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर से लैस है

Lenovo K13 Note फोन ऑरोरा ग्रे और पर्ल साकुरा कलर ऑप्शन में आता है

Lenovo K13 Note को रूस में बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन Moto G10 का रीब्रांडेड वर्ज़न प्रतीत होता है, जो कि यूरोपियन मार्केट में फरवरी में लॉन्च किया गया था। लेनोवो के13 नोट स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर से लैस है और इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। साथ ही फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है। फोन के फ्रंट में सेल्फी कैमरा के लिए नॉच डिज़ाइन दिया गया है, वहीं फोन के सभी किनारों पर मोटे बेजल्स मौजूद है। यह फोन दो कलर ऑप्शन में आता है, जबकि कॉन्फिग्रेशन में आपको सिंगल विकल्प मिलेगा।
 

Lenovo K13 Note price

Lenovo K13 Note की कीमत RUB 12,490 (लगभग 12,800 रुपये) है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन मिलता है। यह फोन ऑरोरा ग्रे और पर्ल साकुरा कलर ऑप्शन में आता है। फोन की सेल रशियन मार्केट में शुरू कर दी गई है और फिलहाल इसकी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता संबंधी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है।
 

Lenovo K13 Note specifications

डुअल-सिम (नैनो) लेनोवो के13 नोट फोन Android 11 पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है। इसके अलावा, यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Adreno 610 जीपीयू दिया गया है। साथ ही इस फोन में 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। इसे आप माइक्रोएसडी कार्ड के सपोर्ट से 512 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए लेनोवो के13 नोट फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और दो 2 मेगापिक्सल के मैक्रो व डेप्थ कैमरे हैं। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

कनेक्टिविटी विकल्प में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5, 4जी, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। वहीं, इसमें बैक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। लेनोवो के13 नोट में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज पर दो दिन तक की यूसेज़ प्रदान करेगी। फोन का डायमेंशन 165.22x75.73x9.19mm और भार 200 ग्राम है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  2. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  7. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  8. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  9. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  10. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.