लेनेवो ए6000, ए6000 प्लस को मिल रहा है एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप का अपडेट

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 8 सितंबर 2015 11:22 IST
अगर आप लेनेवो ए6000 या लेनेवो ए6000 प्लस स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लेनेवो ने घोषणा की है कि भारत में इन दोनों डिवाइस के लिए एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप का अपडेट रोलआउट किया जा रहा है। स्मार्टफोन अब तक एंड्रॉयड 4.4.4 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता था। लेनेवो ने बताया कि अपडेट के जरिए हैंडसेट की परफॉर्मेंस में सुधार आएगा और इसके साथ डिवाइस ज्यादा स्टेबल भी हो जाएगा।

एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप अपडेट के बाद लेनेवो ए6000 और ए6000 प्लस के यूज़र मेटिरियल डिज़ाइन थीम को एक्सपीरियंस कर पाएंगे। इसके अलावा अपडेट के बाद डिवाइस मल्टीपल अकाउंट को सपोर्ट करेगा। नया इंटरेक्टिव नोटिफिकेशन फ़ीचर भी अपडेट के साथ आएगा।

जीएसएमएरिना की रिपोर्ट के मुताबिक, लेनेवो ए6000 प्लस को एंड्रॉयड 5.0.2 लॉलीपॉप का जो अपडेट मिल रहा है उसका बिल्ड नंबर है A6000A00011508_27। इस अपेडट का साइज है 1092एमबी।
लेनेवो ने अपडेट रोलआउट के बारे में जानकारी देते हुए एक बयान जारी किया। कंपनी ने इसमें कहा कि उसने अब तक ए6000 और ए6000 प्लस हैंडसेट के कुल 13 लाख यूनिट बेचे हैं।

आपको याद दिला दें कि लेनेवो ए6000 प्लस स्मार्टफोन लेनेवो ए6000 का अपडेटेड वर्ज़न है। ए6000 प्लस को भारत में अप्रैल महीने में 7,499 रुपये में लॉन्च किया गया था जबकि ए6000 को जनवरी महीने में 6,999 रुपये में पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन की टक्कर 10,000 रुपये के रेंज वाले अन्य 4जी एलटीई इनेबल्ड स्मार्टफोन जैसे कि यू यूरेका और शाओमी रेडमी 2 से है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पृथ्वी से 5 गुना बड़े नए ग्रह पर मिलेगा जीवन? 48 प्रकाशवर्ष दूर नई दुनिया ने जगाई उम्मीद
  2. Honor Robot Phone Pre Order: 200MP रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग शुरू! हो सकती है 120W फास्ट चार्जिंग
  3. Oppo Find X10 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ! नई लिस्टिंग लीक
  4. Airtel ने यूजर्स के साथ किया धोखा? मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए नहीं शेयर कर सकते 5G प्लान का डेटा! जानें मामला
  5. Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
  6. Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  8. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  9. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  10. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.