लेनेवो ए1000, ए6000 शॉट, के3 नोट म्यूज़िक स्मार्टफोन भारत में लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2015 18:51 IST
लेनेवो ने मंगलवार को भारत में तीन नए स्मार्टफोन ए1000, ए6000 शॉट और के3 नोट म्यू़ज़िक लॉन्च किए। ये तीनों ही हैंडसेट देशभर के रिटेल स्टोर में अक्टूबर महीने के आखिरी हफ्ते से बिकने शुरू हो जाएंगे।

लेनेवो ए1000 के जरिए चीन की इस स्मार्टफोन निर्माता कंपनी की नज़र कम बजट सेगमेंट पर है। लेनेवो ए1000 से ज्यादातर स्पेसिफिकेशन ए2010 जैसे ही हैं, फ़र्क सिर्फ 4जी एलटीई सपोर्ट का है।

लेनेवो ए1000 में 4 इंच का डबल्यूवीजीए (480x800 पिक्सल) टीएफटी-टीएन डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ स्प्रैडट्रम एससी7731 क्वाड-कोर चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है एड्रेनो माली400 एमपी2 जीपीयू। डिवाइस को स्पीड देने का काम करेगा 1 जीबी का रैम। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह 5 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ आएगा और फ्रंट कैमरा 0.3 मेगापिक्सल का है।

(देखें: लेनेवो ए1000 बनाम लेनेवो ए2010)

ए1000 स्मार्टफोन एक डुअल-सिम हैंडसेट है। इसमें 3जी, वाई-फाई और ब्लूटूथ 4.0 कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। सॉफ्टवेयर की बात करें तो हैंडसेट 5.0 लॉलीपॉप पर चलेगा। इसमें 2050 एमएएच की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, यह बार पूरी तरह से चार्ज़ होने के बाद 9 घंटे तक चलेगी।
Advertisement

लेनेवो ए1000 स्मार्टफोन का ओनिक्स ब्लैक और पर्ल व्हाइट कलर वेरिएंट 4,999 रुपये में मिलेगा।
लेनेवो ए6000 शॉट बहुत हद इस साल की शुरुआत में लॉन्च किए गए लेनेवो ए6000 हैंडसेट जैसा है। नए वेरिएंट में कंपनी ने बेहतर कैमरा सेंसर दिया है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280) डिस्प्ले है। डिवाइस 1.2 गीगाहर्ट्ज़ स्पीड वाले क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 410 क्वाड-कोर चिपसेट से लैस है। ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 306 जीपीयू मौजूद है और मल्टी-टास्किंग के लिए 2 जीबी का रैम। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से एक्सपेंड किया जा सकता है।

(पढ़ें: लेनेवो ए6000 शॉट बनाम लेनेवो ए6000)
Advertisement

ए6000 शॉट की सबसे बड़ी खासियत कैमरा सेंसर हैं। इसमें 13 मेगापिक्सल के रियर ऑटोफोकस कैमरा है और साथ में एलईडी फ्लैश भी। वहीं, फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। याद रहे कि ए6000 8 मेगापिक्सल के रियर और 2 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आता है।
Advertisement

सॉफ्टवेयर की बात करें तो लेनेवो ए6000 शॉट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर चलेगा। इस डुअल-सिम हैंडसेट में 4जी एलटीई, 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0 और अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।

लेनेवो ए6000 शॉट ओनिक्स ब्लैक, पर्ल व्हाइट और कैरमाइन रेड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। कंपनी ने इस हैंडसेट को 9,999 रुपये में पेश किया है।

लेनेवो के3 नोट म्यूज़िक बहुत हद तक कंपनी के लोकप्रिय स्मार्टफोन के3 नोट जैसा ही है जिसे कंपनी ने इस साल ही लॉन्च किया था। लेटेस्ट वर्ज़न बेहतर स्पीकर और साउंड टेक्नोलॉजी के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि के3 नोट म्यूज़िक एनीवूफ़र टेक्नोलॉजी से लैस दुनिया का पहला हैंडसेट है। यह स्मार्टफोन डॉल्बी एटमस ऑडियो और सेरामिक स्पीकर्स के साथ आएगा।

(पढ़ें: लेनेवो के3 नोट म्यूज़िक बनाम लेनेवो के3 नोट)

एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर चलने वाले के3 नोट म्यूज़िक में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080) डिस्प्ले है। इसमें 1.7 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6752 ऑक्टा-कोर चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो माली-टी760 एमपी2 जीपीयू मौजूद है और मल्टी टास्किंग को आसान बनाने के लिए 2 जीबी का रैम। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

डुअल-सिम हैंडसेट लेनेवो के3 नोट म्यूज़िक में दोनों ही सिम स्लॉट पर भारत में इस्तेमाल हो रहे 4जी एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद हैं। यह 3000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी।

लेनेवो के3 नोट म्यूज़िक एडिशन पर्ल व्हाइट, ऑनिक्स ब्लैक और लेज़र यलो कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 12,999 रुपये होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  4. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.