5000mAh बैटरी, 4GB रैम के साथ Lava का एक और सस्ता फोन भारत में 10 हजार से कम कीमत में लॉन्च

लावा का Blaze NXT Android 12 OS पर ऑपरेट करता है जो कि नियर स्टॉक वर्जन है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 नवंबर 2022 09:43 IST
ख़ास बातें
  • रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है।
  • यह स्टोरेज में से 3जीबी स्पेस को वर्चुअल रैम की तरह इस्तेमाल कर सकता है।
  • इसकी सेल कब से शुरू होगी, इसकी जानकारी अभी तक नहीं दी गई है।

Lava Blaze NXT लो-बजट स्मार्टफोन है जिसमें 6.5 इंच का आईपीएस पैनल डिस्प्ले दिया गया है।

Lava ने भारत में अपना एक और सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च किया है। Lava Blaze NXT नाम से लॉन्च हुआ ये फोन 10 हजार से भी कम की कीमत में पेश किया गया है। फोन लो बजट होने के बावजूद कई आकर्षक फीचर्स के साथ आता है। इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। साथ में ग्लास बैक पैनल मिलता है। इसके अलावा यह एक्सटेंडेड रैम फीचर को भी सपोर्ट करता है जिसके तहत यह 3GB तक एक्स्ट्रा रैम उपलब्ध करवा सकता है। फोन की कीमत और अन्य खास फीचर्स की जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Lava Blaze NXT की कीमत, उपलब्धता

Lava Blaze NXT की भारत में कीमत 9,299 रुपये है। फोन Amazon India पर लिस्ट किया गया है, लेकिन इसकी सेल कब से शुरू होगी, इसकी जानकारी कंपनी की ओर से अभी तक नहीं दी गई है। फोन को रेड और ग्रीन कलर्स में पेश किया गया है। इसके अन्य कलर वेरिएंट्स के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। 
Advertisement
 

Lava Blaze NXT के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

Lava Blaze NXT लो-बजट स्मार्टफोन है जिसमें 6.5 इंच का आईपीएस पैनल डिस्प्ले दिया गया है। इसमें एचडी प्लस रिजॉल्यूशन मिलता है। फोन में वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन दिया गया है। इसमें फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। फोन में सेकेंडरी कैमरा भी है जिसकी डिटेल्स कंपनी ने अभी तक रिवील नहीं की हैं। इसके साथ में एक तीसरा सेंसर भी दिया गया है। 

प्रोसेसिंग की बात करें तो इसमें कंपनी ने Helio G37v चिप का इस्तेमाल किया है जिसके साथ में 4जीबी रैम की पेअरिंग देखने को मिलती है। इसके अलावा यह स्टोरेज में से 3जीबी स्पेस को वर्चुअल रैम की तरह इस्तेमाल कर सकता है। इसमें 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन में स्टोरेज एक्सपेंशन के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी दिया गया है। 
Advertisement

लावा का Blaze NXT Android 12 OS पर ऑपरेट करता है जो कि नियर स्टॉक वर्जन है। फोन में 5000एमएएच बैटरी मिलती है। चार्जिंग के लिए इसमें यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन में सिक्योरिटी के लिए रियर में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। यह फोन Lava Blaze (4G) का अपग्रेडेड वर्जन बताया जा रहा है। Lava Blaze (4G) भी समान स्पेसिफिकेशंस के साथ आता है लेकिन उसमें 3जीबी रैम और Helio A22 चिपसेट का अंतर देखने को मिलता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.