5000mAh बैटरी, 64MP कैमरा के साथ Lava Blaze Curve 5G का प्राइस लीक! लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

Lava Blaze Curve 5G में 120Hz कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 मार्च 2024 13:29 IST
ख़ास बातें
  • लावा ब्लेज कर्व 5जी में 6.67 इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलने वाला है
  • फोन का लॉन्च लक्षद्वीप आईलैंड्स से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा
  • फोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा

Lava Blaze Curve 5G में 120Hz कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Lava

Lava Blaze Curve 5G भारत में दो दिन बाद यानी 5 मार्च को लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी फोन के स्पेसिफिकेशंस लगातार टीज कर रही है। लेकिन प्राइस के बारे में अभी तक कोई संकेत नहीं दिया गया है। वहीं, लॉन्च से पहले फोन की कीमत को लेकर एक लीक सामने आया है। स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन आकर्षक स्पेक्स कैरी करता है जिसमें 120Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर और, 8GB रैम जैसी खासियत शामिल हैं। आइए जानते हैं कि इसकी कीमत के बारे में क्या खुलासा किया गया है। 

Lava का लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन Lava Blaze Curve 5G भारत में 5 मार्च को लॉन्च होने जा रहा है। फोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा जिसे Amazon Specials के रूप में कंपनी लॉन्च करेगी। फोन का लॉन्च लक्षद्वीप आईलैंड्स से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। जिसे कंपनी के अधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स पर लाइव देखा जा सकेगा। अब इस डिवाइस की कीमत को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आ रहा है। 
 

Lava Blaze Curve 5G Price

Lava Blaze Curve की कीमत कंपनी द्वारा अधिकारिक रूप से अभी रिवील नहीं की गई है। लेकिन टिप्स्टर पारस गुगलानी के द्वारा खुलासा किया गया है कि फोन की कीमत भारत में 16,999 रुपये से शुरू हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह फोन लोअर मिडरेंज में सेगमेंट में तगड़ा कंपीटिशन क्रिएट कर सकता है। 
 

Lava Blaze Curve 5G Specifications

लावा ब्लेज कर्व 5जी में 6.67 इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलने वाला है। इसमें 2400 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन बताया गया है। फ्रंट कैमरा के लिए पंचहोल डिजाइन इसमें दिया गया है। यह MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 8 जीबी रैम दी गई है। इसमें LPDDR5 RAM सपोर्ट होगा। 

यह फोन एंड्रॉयड 13 OS के साथ आ सकता है। इसमें 256GB तक इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। स्टोरेज टाइप UFS 3.1 रहेगा। संभावना है कि कंपनी इसमें एक्सपेंडेबल स्टोरेज ऑप्शन भी दे सकती है। इसके अलावा फोन में साउंड के लिए Dolby Atmos का सपोर्ट भी बताया गया है। कंपनी का कहना है कि यह डिवाइस ऐप्स को 75 प्रतिशत तेजी से ओपन करने में सक्षम होगा। फोन में रियर में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, और 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स भी शामिल बताए गए हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.