Lava Blaze 1X 5G होगा 50 मेगापिक्सल कैमरा, 11GB RAM के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Lava जल्द ही भारत में नया स्मार्टफोन Lava Blaze 1X 5G लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2023 12:03 IST
ख़ास बातें
  • Lava नया स्मार्टफोन Lava Blaze 1X 5G लॉन्च करने की तैयार कर रहा है।
  • Lava Blaze 1X 5G की कीमत लगभग 12,000 रुपये होगी।
  • Lava Blaze 1X 5G में 6.5 इंच की 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है।

Lava Blaze 1X 5G में 6.5 इंच की 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले है।

Photo Credit: Lava

Lava जल्द ही भारत में नया स्मार्टफोन Lava Blaze 1X 5G लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। ब्रांड ने आधिकारिक लॉन्च से पहले ही अपनी वेबसाइट पर डिवाइस के सभी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है जो कि अगले हफ्ते आने की उम्मीद है। यहां हम आपको आगामी Lava Blaze 1X 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

लैंडिंग पेज के अनुसार, आगामी Lava Blaze 1X 5G में Blaze 5G स्मार्टफोन जैसे ही स्पेसिफिकेशन मिलने की संभावना है। इन स्पेसिफिकेशंस में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच HD + डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 700 SoC शामिल है। हालांकि, Blaze 1X 5G में 6GB RAM और 5GB तक वर्चुअल RAM (कुल 11GB RAM) का ऑप्शन आएगा।
 

अनुमानित कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Lava Blaze 1X 5G की कीमत लगभग 12,000 रुपये होगी। उपलब्धता की बात करें तो यह स्मार्टफोन जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है। Lava Blaze 1X 5G को ग्लास ब्लू और ग्लास ग्रीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
 

Lava Blaze 1X 5G के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Lava Blaze 1X 5G में 6.5 इंच की 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह स्मार्टफोन  Mali-G57 MC2 GPU के साथ ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 700 7nm प्रोसेसर से लैस होकर आएगा। इस फोन में 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 12 पर काम करेगा। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Lava Blaze 1X 5G में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, VGA डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया जाएगा। वहीं इसके फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5जी,  ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया जाएगा। इस फोन में हाईब्रिड ड्यूल सिम का सपोर्ट मिलेगा। डाइमेंशन के लिए इस फोन की लंबाई 165.3, चौड़ाई 76.4, मोटाई 8.9mm और वजन 207 ग्राम होगी। सेफ्टी के लिए इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Capable performance unit
  • 90Hz display
  • Supports multiple 5G bands
  • Decent battery life
  • Clean software
  • Bad
  • Average-quality rear cameras
  • Display resolution could have been higher
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.51 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 0.3-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  3. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  10. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.