Lava Agni 3 5G फोन में मिलेगी 8GB रैम, 50MP ट्रिपल कैमरा, 2 डिस्प्ले! आज भारत में होगा लॉन्च

Lava Agni 3 फोन में 6.7 इंच का कर्व्ड एज AMOLED पैनल होगा जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2024 09:10 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 2 डिस्प्ले देखने को मिलेंगे।
  • रियर में 50MP OIS सपोर्टेड मेन कैमरा होगा।
  • फोन में 5,000mAh की बैटरी के साथ 66W रैपिड चार्जिंग सपोर्ट होगा।

Lava Agni 3 5G फोन आज भारत में लॉन्च होने जा रहा है।

Photo Credit: X/@Sudhanshu1414

Lava Agni 3 5G फोन आज भारत में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने इस फोन में सेकंडरी डिस्प्ले टीज कर सबको चौंका दिया है। फोन के रियर में एक छोटा डिस्प्ले नजर आ रहा है जिसमें कई तरह के नोटिफिकेशंस देखे जा सकेंगे। लेकिन लॉन्च से पहले फोन के फुल स्पेसिफिकेशंस भी ऑनलाइन लीक हो गए हैं। फोन के डिजाइन से कंपनी पहले ही पर्दा उठा चुकी है। स्पेसिफिकेशंस के मामले में बहुत अधिक खुलासा ब्रांड ने नहीं किया था। हालांकि फोन में Dimensity 7300X प्रोसेसर की पुष्टि कंपनी कर चुकी है। लेकिन अब फोन के फुल स्पेसिफिकेशंस और रेंडर्स लॉन्च से पहले सामने आ गए हैं। 

Lava Agni 3 5G फोन 4 अक्टूबर यानी आज भारत में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी इससे दोपहर 12 बजे पर्दा उठाने जा रही है। फोन के रियर पैनल को टीज करते हुए कंपनी इसमें सेकंडरी डिस्प्ले दिखाई है जो कि इस सेग्मेंट में एक आकर्षक फीचर कहा जा सकता है। वहीं, टिप्स्टर सुधांशु अम्भोरे ने फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर दिया है। 

टिप्स्टर के मुताबिक, Lava Agni 3 फोन में 6.7 इंच का कर्व्ड एज AMOLED पैनल होगा जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। रोचक रूप से फोन के रियर पैनल पर भी एक डिस्प्ले दिखाई देगा जो कि 1.7 इंच का OLED पैनल होगा। लीक्स के मुताबिक इस डिस्प्ले में कुछ बेसिक फीचर्स होंगे जैसे कैलेंडर, स्टेप्स काउंटर आदि। फोन के रेंडर्स बताते हैं कि यह ब्लू और व्हाइट शेड्स में आने वाला है।  
 
फोन में 8GB LPDDR5 RAM बताई गई है। साथ में 128GB और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के ऑप्शन होंगे। फोन में 5,000mAh की बैटरी होगी जिसके साथ में 66W रैपिड चार्जिंग सपोर्ट होगा। यह Android 14 के नियर स्टॉक वर्जन पर रन करेगा। कैमरा की बात करें तो इसमें रियर में 50MP OIS सपोर्टेड मेन कैमरा होगा। जिसके साथ में 8 मेगापिक्सल पिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस, और 8 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस होगा। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। 

इसके अलावा फोन में Dolby Atmos सपोर्टेड डुअल स्पीकर्स होंगे, एक्शन बटन होगा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। अफवाह है कि फोन भले ही धांसू फीचर्स के साथ आने वाला है लेकिन इसके रिटेल बॉक्स से कंपनी कुछ चीजें हटा सकती है। हो सकता है कि फोन के साथ कंपनी चार्जर न दे। बहरहाल, फोन आज दोपहर 12 बजे लॉन्च होने वाला है जिसे कंपनी के अधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स पर लाइव देखा जा सकता है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.