Karbonn भारतीय बाजार में Gen-Z यूजर्स को टार्गेट करते हुए नया स्मार्टफोन लेकर आ रहा है।
Karbonn Rebel 5G
Photo Credit: Karbonn
Karbonn फिर से भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री करने जा रहा है और इस बार कंपनी खासतौर पर Gen-Z यूजर्स पर फोकस करेगी, जिसका खुलासा कंपनी के लेटेस्ट टीजर से हुआ है। Karbonn ने ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर अपने आगामी फोन की झलक पेश करनी शुरू कर दी है। लेटेस्ट टीजर में Karbonn Kamaal Koming के साथ आया है, जिससे डिवाइस की झलक नजर आई है। हालांकि, फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ पता नहीं चला है। आइए Karbonn के आगामी फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Karbonn ने अभी तक कोई टाइमलाइन नहीं बताई है कि अगला स्मार्टफोन कब लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने ई-कॉमर्स साइट पर अलग माइक्रोसाइट लाइव कर दी है, जिससे पता चलता है कि फोन जल्द ही उपलब्ध होगा। इसके अलावा लॉन्च होने का बाद यह फोन ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर उपलब्ध होगा। माइक्रोसाइट से फोन के नाम Karbonn Rebel 5G का भी पता चलता है। हालांकि, अभी तक फोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन और कीमत के बारे में पता नहीं चला है।
पिछले कुछ वर्षों से Karbonn मोबाइल भारतीय स्मार्टफोन मार्केट से गायब रहा है। यह कंपनी दिल्ली के जेना ग्रुप और बैंगलुरु बेस्ड UTL ग्रुप ने साथ मिलकर तैयार की थी। Karbonn का पहला एंड्रॉयड स्मार्टफोन 2011 में लॉन्च किया गया था, जिसका नाम Karbonn AI था। Karbonn भारत में ऐसे समय में फिर से एंट्री करने जा रहा है, जब कई भारतीय स्मार्टफोन निर्माता देश में आ चुके हैं। जैसे कि Mivi, Fireboltt और Ai+ ने हाल ही में अपने स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। अधिकतर कंपनियों ने भारत में 20,000 के बजट में आने वाले स्मार्टफोन्स पेश किए हैं और ऐसे में उम्मीद है कि Karbonn भी इसी बजट के ग्राहकों को टार्गेट कर सकती है। देश में सरकार भी मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग स्कीन (MPMS) के जरिए स्थानीय स्मार्टफोन मैन्युफैक्चिरंग को सपोर्ट और प्रमोट कर रही है। हाल ही में केंद्री आईटी मंत्री अश्विनी वैश्वनव ने कहा था कि हम 2028 तक भारत में पूरी तरीके से डिजाइन और तैयार स्मार्टफोन देख सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी