Jio ने JioBharat 4G पर अपना स्पेशल Jio Anniversary ऑफर पेश कर दिया है, जिससे फीचर फोन में अपग्रेड करना ज्यादा आसान और किफायती बनाया जा रहा है।
JioBharat 4G में 2.4 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
Photo Credit: Jio
Jio ने JioBharat 4G फोन के लिए स्पेशल Jio Anniversary ऑफर पेश कर दिया है। इससे ग्राहकों के लिए फीचर फोन में अपग्रेड करना ज्यादा आसान और किफायती हो जाएगा। Jio ने इस फेस्टिवल सीजन में अपने ग्राहकों को ज्यादा लाभ पहुंचाने के लिए यह लिमिटेड टाइम का ऑफर शुरू किया है जो कि कम कीमत में 4G कनेक्टिविटी से जुड़ने का मौका है। इससे ज्यादा से ज्यादा भारतीय ग्राहक डिजिटल लाइफ के फायदों का अनुभव कर सकते हैं। आइए Jio के इस ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्या है ऑफर
ऑफर के तहत JioBharat 4G फोन महज ₹1,499 में उपलब्ध है। इस ऑफर में 6 महीने के कॉम्प्लिमेंट्री रिचार्ज बेनिफिट्स को भी शामिल किया गया है। इसके तहत ग्राहकों को हर महीने 14GB डाटा और अनलिमिटेड एचडी वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।
2G यूजर्स के लिए अपग्रेड करने का मौका
आमतौर पर 2G यूजर्स को कनेक्टेड रहने के लिए हर महीने करीबन ₹199 के रिचार्ज की आवश्यकता होती है, जिससे 6 महीने में सिर्फ कनेक्टिविटी के लिए ही लगभग ₹1,200 का खर्च आ सकता है।
जियो एनिवर्सरी ऑफर के साथ ग्राहकों को 4G सपोर्ट वाला JioBharat फोन मिलेगा। इसके साथ में 6 महीने के लिए टेलीकॉम कनेक्टिविटी के लाभ मिलेंगे। इन सभी सुविधाओं के लिए सिर्फ कुल मिलाकर ₹1,499 का ही भुगतान करना होगा। यह एक प्रकार से 2G डिवाइस से शानदार फीचर्स वाले 4G डिजिटल फोन में अपग्रेड करने का मौका है। जिसमें फोन सिर्फ ₹299 का ही पड़ता है और बाकि रकम से टेलीकॉम बेनिफिट्स मिलते हैं। महज 6 माह की बेसिक कनेक्टिविटी की कीमत से थोड़ी ज्यादा रकम चुकाने से यूजर्स Jio के 4G नेटवर्क वाले डिजिटल अनुभव का लाभ उठा सकते हैं।
JioBharat 4G की खासियतें
JioBharat 4G में 2.4 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह फोन 4जी कनेक्टिविटी के साथ 2000mAh की बैटरी से लैस किया गया है। JioBharat 4G किसी सामान्य 2G फीचर फोन की तरह सिर्फ कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा ही नहीं प्रदान करता है, बल्कि इसमें एक फुल डिजिटल इकोसिस्टम मिलता है। एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स के तौर पर फोन में Jio टीवी के जरिए 500+ TV चैनल का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा JioHotstar पर लाइव क्रिकेट, मूवीज और एंटरटेनमेंट का एक्सेस भी मिलता है, साथ ही साथ लाखों गाने और म्यूजिक कंटेंट का एक्सेस भी मिलता है।
JioBharat 4G से डिजिटल पेमेंट भी की जा सकती है, इसके लिए JioPay के जरिए यूपीआई पेमेंट इस्तेमाल करना होगा। सेफ्टी और फैमिली कनेक्टिविटी के लिए सेफ कॉलिंग फीचर्स जैसे कि लोकेशन मॉनिटरिंग कैपेबिलिटीज के साथ जियो सेफ्टी शील्ड मिलता है, जिससे फैमिली कनेक्टेड रह सकती हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी