itel Zeno 20 Max भारत में लॉन्च: Rs 6 हजार में मिलिट्री ग्रेड मजबूती, 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले!

Zeno 20 Max को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जो मिलिट्री ग्रेड मजबूती और प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 जनवरी 2026 17:05 IST
ख़ास बातें
  • ZENO 20 Max में MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन दिया गया
  • फोन 7 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च
  • Amazon पर एक्सक्लूसिव तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध

itel Zeno 20 Max का 3GB RAM वेरिएंट 5,799 रुपये में लॉन्च किया गया है

Photo Credit: itel

Itel ने भारत में अपने नए बजट स्मार्टफोन Zeno 20 Max को लॉन्च कर दिया है। यह फोन खास तौर पर स्टाइल और मजबूती को ध्यान में रखकर पेश किया गया है और कंपनी का दावा है कि यह 7,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में एक अलग पहचान बनाता है। Zeno 20 Max में प्रीमियम कैमरा ग्रिड डिजाइन, मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी, IP54 रेटिंग और AI वॉयस असिस्टेंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। स्मार्टफोन को 3GB और 4GB RAM वेरिएंट्स में उतारा गया है और यह Amazon पर एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध होगा।

कीमत की बात करें तो itel Zeno 20 Max का 3GB RAM वेरिएंट 5,799 रुपये में लॉन्च किया गया है, जबकि 4GB RAM वेरिएंट की कीमत 6,169 रुपये रखी गई है। कंपनी ने यह भी कन्फर्म किया है कि इसी महीने 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला एक और वेरिएंट भी पेश किया जाएगा। यह स्मार्टफोन Space Titanium, Starlit Black और Aurora Blue कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा।

डिजाइन और मजबूती के मामले में Zeno 20 Max को खास बनाया गया है। फोन को MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन मिला है, जो आमतौर पर इस प्राइस रेंज में देखने को नहीं मिलता। इसके अलावा, यह स्मार्टफोन IP54 रेटिंग के साथ आता है, जिसमें इसके धूल, हल्की बारिश और पानी के छींटों से सुरक्षित रहने का दावा किया गया है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Zeno 20 Max में 6.6-इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले के साथ Dynamic Bar और Always-on Display फीचर भी मिलता है, जिससे यूजर्स नोटिफिकेशन, कॉल और बैटरी स्टेटस जैसी जानकारी जल्दी देख सकते हैं। ऑडियो के लिए इसमें DTS पावर्ड साउंड टेक्नोलॉजी दी गई है।

परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में T7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन 3GB और 4GB RAM ऑप्शन में आता है, जिसमें वर्चुअल RAM सपोर्ट भी शामिल है। स्टोरेज के तौर पर इसमें 64GB इंटरनल मेमोरी मिलती है। सिक्योरिटी के लिए Zeno 20 Max में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।

Advertisement

itel Zeno 20 Max में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें स्लाइडिंग जूम बटन का फीचर शामिल है, जिससे एक हाथ से फोटो लेना आसान हो जाता है। फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें बेहतर इमेज प्रोसेसिंग के लिए AI फीचर्स भी दिए गए हैं।

स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बॉक्स में 10W चार्जर मिलता है। कंपनी का दावा है कि Zeno 20 Max में 36 महीने तक लैग-फ्री परफॉर्मेंस मिलेगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  2. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.