Itel Super Guru 4G फीचर फोन YouTube और UPI सपोर्ट के साथ भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 1,799 रुपये

Itel Super Guru 4G फीचर फोन को भारत में 1,799 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसमें YouTube Shorts का सपोर्ट भी दिया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2024 20:31 IST
ख़ास बातें
  • Itel Super Guru 4G फीचर फोन को भारत में 1,799 रुपये में लॉन्च किया गया है
  • फोन क्लाउड-बेस्ड YouTube सपोर्ट के साथ आता है
  • Itel Super Guru 4G में 1,000mAh बैटरी मिलती है
Itel ने अपनी Super Guru कीपैड फोन सीरीज को 2023 में लॉन्च किया था, जिसे अब अपडेट करते हुए इसमें एक नया Super Guru 4G फीचर फोन (Feature phone) लॉन्च किया गया है। नए कीपैड फोन की खासियत इसमें मिलने वाला क्लाउड-बेस्ड YouTube सपोर्ट है, जिसका मतलब है कि यूजर्स इस फीचर फोन में YouTube वीडियोज का लुत्फ उठा सकते हैं। नया सुपर गुरू 4जी फोन सीरीज के अन्य फोन के समान UPI सपोर्ट से भी लैस है, जिससे यूजर्स डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं। इसमें 2-इंच साइज का डिस्प्ले मिलता है। पावर के लिए इसमें 1,000mAh की बैटरी फिट की गई है। फोन VGA रियर कैमरा के साथ आता है।

Itel Super Guru 4G फीचर फोन को भारत में 1,799 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसकी खासियतों की बात करें, तो जैसा कि हमने बताया फोन क्लाउड-बेस्ड YouTube सपोर्ट के साथ आता है, जिसके जरिए यूजर्स अपनी पसंदीदा वीडियोज को फोन के 2-इंच के डिस्प्ले में देख सकते हैं। इसमें YouTube Shorts का सपोर्ट भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए सुपर गुरु 4जी में डुअल 4G सिम स्लॉट मिलता है। Itel का कहना है कि यह 4G कीपैड फोन ओपन नेटवर्क लॉकिंग सिस्टम के साथ आता है, जो भारतीय मार्केट में उपलब्ध सभी 4G सिम कार्ड के साथ कंपेटिबल है। 
Advertisement

Itel Super Guru 4G में 1,000mAh बैटरी मिलती है, जो कंपनी के दावे अनुसार पूरे दिन चलने में सक्षम है। इसके अलावा, फीचर फोन में रियर में एक VGA कैमरा फिट किया गया है। Itel का कहना है कि भले ही यह कैमरा हाई रिजॉल्यूशन का दावा नहीं करता, फिर भी यह यूजर्स को क्लीयर तस्वीरें कैप्चर करने की अनुमति देता है।

सुपर गुरु 4जी में डिजिटल पेमेंट क्षमता है, जो यूजर्स को आसानी से विभिन्न UPI कार्य करने में सक्षम बनाती है, जैसे पैसे भेजना और प्राप्त करना, बिल पेमेंट के लिए क्यूआर कोड को स्कैन करना आदि। इसमें कॉल अलर्ट फीचर भी मिलता है। इसके अलावा, फोन टेट्रिस जैसे क्लासिक मोबाइल गेम के साथ आता है। इसमें सुडोकू और कई अन्य पजल गेम्स भी शामिल हैं। इसमें यूजर्स लाइव क्रिकेट स्कोर के साथ अपडेट रह सकते हैं और साथ ही लेटेस्ट न्यूज और मौसम के पूर्वानुमानों को एक्सेस कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.